Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वाेटिंग जारी, 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान

राष्ट्रीय राजधानी में निवास करने वाले महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी मतदान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति एस्टेट में स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में बने केन्द्र पर मतदान किया।

05 Feb 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वाेटिंग जारी, 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को सुबह से मतदान सुचारू रूप से जारी है। दिल्ली में अपराह्न 3 बजे तक औसतन 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में निवास करने वाले महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी मतदान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति एस्टेट में स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में बने केन्द्र पर मतदान किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नॉर्थ एवेन्यू, पोलिंग बूथ पर लाइन में लगकर मतदान किया।

चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 3 बजे तक दिल्ली के विभिन्न जिलों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा है। केन्द्रीय दिल्ली में 43.45 प्रतिशत, पूर्वी दिल्ली 47.09, नई दिल्ली 43.10, उत्तरी दिल्ली 46.31, उत्तर पूर्वी दिल्ली 52.73, उत्तर पश्चिमी दिल्ली 46.81, शाहदरा 49.58, दक्षिणी दिल्ली 44.89, दक्षिण पूर्वी 43.91, दक्षिण पश्चिमी 48.32, पश्चिमी दिल्ली 45.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मुस्तफाबाद सीट के लिए अपराह्न एक बजे तक सबसे अधिक मतदान 56.12 प्रतिशत हुआ। इसके बाद सीलमपुर में 54.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान मॉडल टाउन में 39.35 और चांदनी चौक 39.05 प्रतिशत हुआ। कई सीटों पर मतदान 50 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गया है। इसमें नरेला, गोकुलपुर, करावलनगर, किरारी, बाबरपुर, रोहतासनगर, सीमापुरी, छत्तरपुर, नजफगढ़ सीट शामिल है।

मतदान करने वाली प्रमुख हस्तियां

मतदान के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मतदान लोकतंत्र के लिए ऑक्सीजन के समान है। यह हमारे लोकतंत्र का स्तंभ भी है। यह सभी अधिकारों की जननी है और इससे बड़ा अधिकार कोई नहीं है। हर व्यक्ति को अपनी समझ, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय हितों का ध्यान में रखते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने भी निर्माण भवन में बने केंद्र पर मतदान किया। मणिपुर के राज्यपाल और पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने अपनी पत्नी के साथ निर्माण भवन में स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे के साथ अटल आदर्श विद्यालय, लोदी स्टेट में मतदान किया। मतदान केंद्र से निकलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों को घर से बाहर निकल कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए। यह उनका सबसे बड़ा अधिकार है। दिल्ली के लोगों में बहुत उत्साह है। वे पानी, प्रदूषण और सड़क के मुद्दे पर बात रख रहे हैं। अगर वह इसका समाधान चाहते हैं तो मतदान करें।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, माता-पिता और बच्चों के साथ लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एनडीएमसी के साइंस और ह्यूमैनिटी, तुगलक क्रीसेंट में मतदान किया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता बृंदा करात व प्रकाश करात ने मतदान किया। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने भी अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

सांसद संजय सिंह ने भाई वीर सिंह मार्ग पर स्थित सेंट कोलंबस स्कूल में मतदान किया। दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों में एक उत्साह है। लोकतंत्र के इस उत्सव के लिए उन्होंने अपने परिवार के साथ वोट डाला है। इसी बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया कि हम दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वाेटिंग जारी, 3 बजे तक 46.55 प्
राष्ट्रीय राजधानी में निवास करने वाले महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी मतदान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति एस्टेट में स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News