Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न, साढ़े पांच बजे तक 59.67 फीसदी मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार पंजाब की चारों क्षेत्रों में शाम साढ़े पांच बजे तक 59.67 फीसदी मतदान हुआ। गिद्दड़बाहा में सबसे ज्यादा 78.10 फीसदी मतदान हुआ। डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में 59.80 फीसदी, बरनाला में 52.70 फीसदी और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में 48.01 फीसदी मतदान हुआ।

20 Nov 2024

पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न, साढ़े पांच बजे तक 59.67 फीसदी मतदान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा की चार सीटों के लिए उपचुनाव में बुधवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोडक़र मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। चारों सीटों पर शाम साढ़े पांच बजे तक 59.67 फीसदी मतदान हुआ। इनका परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार पंजाब की चारों क्षेत्रों में शाम साढ़े पांच बजे तक 59.67 फीसदी मतदान हुआ। गिद्दड़बाहा में सबसे ज्यादा 78.10 फीसदी मतदान हुआ। डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में 59.80 फीसदी, बरनाला में 52.70 फीसदी और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में 48.01 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग की चारों हलकों में हुए मतदान की अंतिम रिपोर्ट बाद में आएगी।

मतदान के दौरान डेरा बाबा नानक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों में झड़प हुई है। उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की आआपा सरकार गुंडागर्दी कर रही है। राज्य के निर्वाचन अधिकारी सीबिन सी ने कहा कि छह बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर लोग वोट डालने के लिए कतारों में खड़े हुए थे। उनका वोट डलवाया जाएगा। इसके बाद ही चारों हलकों का वास्तविक वोट प्रतिशत सामने आएगा। उन्होंने प्रदेश में किसी प्रकार की अप्रिय घटना से इनकार करते हुए कहा कि चारों हलकों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न
निर्वाचन आयोग के अनुसार पंजाब की चारों क्षेत्रों में शाम साढ़े पांच बजे तक 59.67 फीसदी मतदान हुआ। गिद्दड़बाहा में सबसे ज्यादा 78.10 फीसदी मतदान हुआ। डेरा बाबा न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News