Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

भीषण गर्मी के बीच होगी वोटिंग, कई जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा, जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ इलाकों में तापमान काफी अधिक रहने की संभावना है।

22 Apr 2026

भीषण गर्मी के बीच होगी वोटिंग, कई जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले मौसम को लेकर बड़ी चिंता सामने आई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को उन जिलों में भीषण गर्मी की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है, जहां मतदान होना है।

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा, जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ इलाकों में तापमान काफी अधिक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और बीरभूम जैसे जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी में राहत मिलने की संभावना नहीं है।

दूसरी ओर, उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है, जिससे वहां के मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय, खासकर 11 बजे से चार बजे के बीच धूप में अधिक देर तक न रहें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें तथा शरीर को हाइड्रेट रखें।

गौरतलब है कि पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है और इसी दिन कई जिलों में तेज गर्मी के बीच मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचना होगा। ऐसे में प्रशासन के सामने चुनाव के साथ-साथ मौसम की चुनौती भी बड़ी बनी हुई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भीषण गर्मी के बीच होगी वोटिंग, कई जिलों में गर्म और उमस भरा
रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा, जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ इलाकों में तापमान काफी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News