Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण में 13 नवंबर को होगा मतदान, 25 तक नामांकन

उपायुक्त शुक्रवार को समाहरणालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर तक नाम वापसी का मौका रहेगा।

18 Oct 2024

रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण में 13 नवंबर को होगा मतदान, 25 तक नामांकन

रांची। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने कहा कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा। इनमें तमाड़, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गयी है। अब 25 अक्टूबर तक इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल होगा। 28 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी।

उपायुक्त शुक्रवार को समाहरणालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर तक नाम वापसी का मौका रहेगा। 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। इन निर्धारित तिथियों के अनुसार संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के जरिये नामांकन समीक्षा, नाम वापसी, मतदान और मतगणना करायी जाएगी। अभी कैंडिडेट नामांकन प्रपत्र अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची कोषांग अनुमंडल कार्यालय बुण्डू में अवस्थित होगा। इसके निर्वाची पदाधिकारी बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा बनाए गए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के 303 मतदान केंद्र में से 246 में सुबह सात से संध्या पांच बजे तक और बाकी में सुबह सात बजे से अपराह्न 4 बजे तक ही वोटिंग होगी।

रांची क्षेत्र के लिए निर्वाची कोषांग अनुमंडल कार्यालय सदर, रांची में होगा। इसके निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार होंगे। इस सीट के लिए 374 मतदान केंद्र में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी।

हटिया क्षेत्र के लिए निर्वाची कोषांग अपर जिला दंडाधिकारी (लॉ एंड ऑर्डर), रांची कार्यालय को बनाया गया है। राजेश्वर नाथ आलोक (अपर जिला दंडाधिकारी) को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। इसके 496 मतदान केंद्र में निर्धारित अवधि में ही वोटिंग होगी। कांके क्षेत्र के लिए निर्वाची कोषांग उप समाहर्ता, भूमि सुधार, सदर रांची कार्यालय को बनाया गया है। उप समाहर्ता मुकेश कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। इसके 482 मतदान केंद्रों में से 21 को छोड़कर सभी में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची कार्यालय को निर्वाची कोषांग बनाया गया है। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। इसके 430 में से 420 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और बाकी में अपराह्न 4 बजे तक ही वोटिंग होगी।

इस मौके पर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, राजेश्वर नाथ आलोक, उर्वशी पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण में 13
उपायुक्त शुक्रवार को समाहरणालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर तक नाम वापसी का मौका रहेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News