Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बर्धमान मेडिकल कॉलेज में मरीज की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

राज्य के सरकारी अस्पतालों में हाल के दिनों में डॉक्टरों और नर्सों पर हमले की घटनाओं के बाद यह मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर अस्पताल परिसरों में मरीजों और चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

28 Oct 2025

बर्धमान मेडिकल कॉलेज में मरीज की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक वार्ड ब्वॉय को मरीज की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

राज्य के सरकारी अस्पतालों में हाल के दिनों में डॉक्टरों और नर्सों पर हमले की घटनाओं के बाद यह मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर अस्पताल परिसरों में मरीजों और चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर की है। आरोपित वार्ड ब्वॉय को सोमवार रात बर्धमान महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे जिला अदालत में पेश किया गया है जहां से उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, एक आदिवासी महिला पिछले कुछ समय से बर्धमान मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। वह अस्पताल की नई इमारत के नीचे वाले वार्ड में भर्ती है। महिला की विवाहित बेटी शनिवार से अपनी मां के साथ अस्पताल में थी। रविवार दोपहर जब वह अपनी मां के पास थी, तभी आरोपित वार्ड ब्वॉय महिला वार्ड में आया।

पुलिस ने बताया, “उसने कमरे की लाइट बंद कर दी और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उसने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपित ने पहले उसे थप्पड़ मारा और फिर मुक्का जड़ा। किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाया और बाहर निकल आई।”

महिला की चीखें सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। जब कमरे की लाइट जलाई गई तो आरोपित वहां से भागता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पीड़िता ने स्थानीय महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से बात की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसके आधार पर आरोपित वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व बर्धमान जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उसे अदालत में पेश किया गया है और पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत की मांग की गई थी, पर अदालत ने दो दिन की हिरासत मंजूर की। उसके खिलाफ शारीरिक हमले और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित बर्धमान शहर के बाबूरबाग कालीतला इलाके का निवासी है और पिछले 21 वर्षों से बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के रूप में कार्यरत है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसके खिलाफ पहले से कोई शिकायत दर्ज है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बर्धमान मेडिकल कॉलेज में मरीज की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप मे
राज्य के सरकारी अस्पतालों में हाल के दिनों में डॉक्टरों और नर्सों पर हमले की घटनाओं के बाद यह मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर अस्पताल परिसरों में मरीजों और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News