Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का घाटी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

इस जत्थे में 5,892 यात्री हैं, जिन्हें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सुबह जम्मू के भगवती नगर में यात्रा आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

02 Jul 2025

अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का घाटी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

श्रीनगर। कश्मीर के कई स्थानों पर अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के घाटी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस जत्थे में 5,892 यात्री हैं, जिन्हें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सुबह जम्मू के भगवती नगर में यात्रा आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों के काफिले का कुलगाम, अनंतनाग और श्रीनगर जिलों में प्रशासन और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में नवयुग सुरंग के जरिए घाटी पहुंचे, जहां उनका स्वागत दक्षिण कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक और कुलगाम के उपायुक्त ने किया। भाजपा नेता रवींद्र रैना ने यात्रियों का माला, फूलों के गुलदस्ते, मिठाइयां और फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया। यह काफिले अलग-अलग बालटाल और पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जहां से वह गुरुवार सुबह 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के लिए रवाना होंगे। आधार शिविरों की ओर जाते समय पहलगाम के नुनवान बेस कैंप और शहर के नौगाम इलाके में भी तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया।

श्री अमरनाथ गुफा की 38 दिवसीय तीर्थयात्रा गुरुवार को अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से घाटी से शुरू होगी। यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी। इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का घाटी पहुंचने पर गर्मजोशी स
इस जत्थे में 5,892 यात्री हैं, जिन्हें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सुबह जम्मू के भगवती नगर में यात्रा आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News