Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खांसी की दवाओं पर नजर : कुछ राज्यों में बच्चों की मौत के बाद बंगाल सरकार ने बढ़ाई निगरानी

यह कदम हाल ही में ‘कोल्डरिफ’ खांसी सिरप पर लगे प्रतिबंध के बाद उठाया गया है। इस सिरप पर पहले मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत के मामलों के चलते रोक लगाई गई थी।

16 Oct 2025

खांसी की दवाओं पर नजर : कुछ राज्यों में बच्चों की मौत के बाद बंगाल सरकार ने बढ़ाई निगरानी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल औषधि नियंत्रण निदेशालय ने राज्य में खांसी की सिरप बेचने और विपणन करने वाली कंपनियों पर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। इस संबंध में एक निर्देश और दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम हाल ही में ‘कोल्डरिफ’ खांसी सिरप पर लगे प्रतिबंध के बाद उठाया गया है। इस सिरप पर पहले मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत के मामलों के चलते रोक लगाई गई थी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार ने इस आदेश को एक “सावधानीपूर्ण उपाय” बताया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके।

नए नियमों के अनुसार, कोई भी विक्रेता बिना निर्माता कंपनी के साथ लिखित समझौते के किसी अन्य कंपनी द्वारा निर्मित दवा को अपने नाम से बेच या वितरित नहीं कर सकेगा। दिशानिर्देशों के सेक्शन 84डी के तहत यह अनिवार्य किया गया है। वहीं सेक्शन 84ई के अनुसार, दवा विपणन कंपनी को उत्पाद की गुणवत्ता और नियामक जिम्मेदारियों में निर्माता के साथ समान रूप से उत्तरदायी माना जाएगा।

दिशानिर्देशों के मुताबिक, राज्य में कार्यरत सभी खांसी सिरप विपणन कंपनियों को, जिनके उत्पाद पश्चिम बंगाल के बाहर निर्मित हो रहे हैं, अगले 15 दिनों के भीतर निर्माता के साथ हुए समझौते की प्रति राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय के लाइसेंसिंग प्राधिकरण को सौंपनी होगी। समझौते की प्रति निदेशालय के ईमेल पते [email protected] पर भी भेजी जानी है, जिसे निदेशालय द्वारा जांचा जाएगा।

इसके अलावा कंपनियों को ‘ड्रग अलर्ट’ पोर्टल को नियमित रूप से फॉलो करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे दवाओं की सुरक्षा और गुणवत्ता से संबंधित नए अपडेट और चेतावनियों से अवगत रहें।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य बाजार में घटिया या अनधिकृत खांसी सिरप की बिक्री को रोकना और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कुछ दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खांसी की दवाओं पर नजर : कुछ राज्यों में बच्चों की मौत के बाद
यह कदम हाल ही में ‘कोल्डरिफ’ खांसी सिरप पर लगे प्रतिबंध के बाद उठाया गया है। इस सिरप पर पहले मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत के मामलों के चलते रोक लगाई गई थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News