Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

कोलकाता में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मेयर परिषद सदस्य ने स्वीकार की जिम्मेदारी

तारक सिंह ने कहा कि जनजीवन प्रभावित होने से मैं दुखी हूं, लेकिन हमें समझना होगा कि कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई है और ऐसे में जल निकासी व्यवस्था पर अचानक दबाव आ गया।

08 Jul 2025

कोलकाता में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मेयर परिषद सदस्य ने स्वीकार की जिम्मेदारी

कोलकाता। भारी बारिश के कारण कोलकाता के कई हिस्सों में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तैयारियों के बावजूद इस संकट को रोक न पाने की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कोलकाता नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य (निकासी विभाग) तारक सिंह ने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया।

तारक सिंह ने कहा कि जनजीवन प्रभावित होने से मैं दुखी हूं, लेकिन हमें समझना होगा कि कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई है और ऐसे में जल निकासी व्यवस्था पर अचानक दबाव आ गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लगभग सात घंटे में 630 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई।

उन्होंने मंगलवार को वार्ड नंबर 57 के पामरबाजार स्थित स्ट्रोम वाटर फ्लो पंपिंग स्टेशन का दौरा किया और निकासी विभाग के अधिकारियों के साथ जल निकासी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। यह पंपिंग स्टेशन उत्तर और मध्य कोलकाता के बड़े हिस्से का पानी निकालता है। चार में से तीन पंप सक्रिय हैं, जबकि एक पंप मरम्मत के कारण बंद है।

नगर निगम द्वारा त्वरित जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं। तारक सिंह ने उम्मीद जताई कि अगर बारिश की तीव्रता कम होती है, तो जल स्वतः बह जाएगा। ज्वार के कारण लॉक गेट फिलहाल नहीं खुल पा रहे हैं, लेकिन अगर दोपहर तक खोले जाते हैं तो पानी की निकासी और तेज हो जाएगी।

नगर निगम के अनुसार, जल निकासी की प्रक्रिया पंपों के जरिये तथा नालों के माध्यम से की जा रही है। अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और हालात सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मेयर परिषद सदस्य न
तारक सिंह ने कहा कि जनजीवन प्रभावित होने से मैं दुखी हूं, लेकिन हमें समझना होगा कि कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई है और ऐसे में जल निकासी व्यवस्था पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News