Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची सीआईडी टीम, घर पर नहीं मिले तृणमूल सांसद

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर शनिवार को राज्य सीआईडी की एक टीम पहुंची। अधिकारियों के साथ एक वीडियोग्राफर भी मौजूद था। हालांकि, आवास पर मौजूद कर्मचारियों ने सीआईडी अधिकारियों को बताया कि अभिषेक घर पर नहीं हैं।

30 May 2026

अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची सीआईडी टीम, घर पर नहीं मिले तृणमूल सांसद

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर शनिवार को राज्य सीआईडी की एक टीम पहुंची। अधिकारियों के साथ एक वीडियोग्राफर भी मौजूद था। हालांकि, आवास पर मौजूद कर्मचारियों ने सीआईडी अधिकारियों को बताया कि अभिषेक घर पर नहीं हैं।

सूत्रों के अनुसार, सीआईडी की चार सदस्यीय टीम हरीश मुखर्जी रोड स्थित अभिषेक के आवास ‘शांतिनिकेतन’ पहुंची थी। कर्मचारियों ने अधिकारियों को बताया कि पिछले कुछ दिनों से अभिषेक आवास पर नहीं आए हैं और फिलहाल केवल कर्मचारी ही वहां मौजूद हैं। सीआईडी अधिकारियों ने कर्मचारियों से कुछ देर बातचीत की और आवश्यक जानकारी जुटाई।

इस बीच, तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने बताया कि अभिषेक उस समय उनके राममोहन राय रोड स्थित आवास पर मौजूद थे। कुणाल के अनुसार, अभिषेक बेलियाघाटा में कथित चुनावोत्तर हिंसा में मारे गए एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने परिवार की समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

हालांकि, सीआईडी की इस कार्रवाई का आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल विधायक दल की ओर से भेजे गए एक पत्र में कथित हस्ताक्षर संबंधी विसंगतियों की जांच से जुड़ा मामला है। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में अभिषेक बनर्जी को नोटिस भी दिया जा सकता है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तृणमूल विधायक दल की बैठक में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को विधायक दल के नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक के चयन का अधिकार दिया गया था। इसके बाद पार्टी की ओर से विधानसभा को एक पत्र भेजा गया, जिस पर राष्ट्रीय महासचिव के रूप में अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर थे। बाद में उस पत्र में कुछ विधायकों के हस्ताक्षरों को लेकर सवाल उठे और कथित असंगतियों की शिकायत सामने आई।

इसी मामले की जांच में सीआईडी कोलकाता पुलिस की सहायता कर रही है। जांच के क्रम में सीआईडी इससे पहले चौरंगी की विधायक नयना बंद्योपाध्याय, बेलियाघाटा के विधायक कुणाल घोष, कैनिंग पूर्व के विधायक बहारुल इस्लाम और डोमजूर के विधायक तपस माइती के आवासों पर भी जा चुकी है।

शनिवार को अभिषेक के आवास पहुंचे अधिकारियों को उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वह घर पर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद सीआईडी टीम कुछ समय तक आवास के बाहर इंतजार करती रही। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची सीआईडी टीम, घर पर नहीं मिले
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर शनिवार को राज्य सीआईडी की एक टीम पहुंची। अधिकारियों के साथ एक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News