Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से है : अखिलेश यादव

उन्होंने सरकार से पूछा कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश खड़ा है? उन्होंने कहा कि हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना देश को आतंकवाद से खतरा है।

29 Jul 2025

हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से है : अखिलेश यादव

नई दिल्ली, 29 जुलाई (हि.स.)। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस ऑपरेशन पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश खड़ा है? उन्होंने कहा कि हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना देश को आतंकवाद से खतरा है।

उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि सरकार ने ऐसे समय जब देश की सेनाएं बढ़त में थीं तो सीजफायर क्यों किया गया? इसके बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर पर एक्स पोस्ट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी रणनीति बनानी चाहिए कि सीमाएं हमेशा शांत रहें। पहलगाम की घटना ने साबित कर दिया कि लापरवाही बहुत से लोगों की जान ले सकती है। जिस दिन पहलगाम हमला हुआ, उस समय हर नागरिक ने सुरक्षाकर्मियों की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाए। जम्मू-कश्मीर में लोग सरकार के आश्वासन पर पर्यटन करने गए थे।

उन्होंने खुफिया तंत्र की विफलता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। अखिलेश यादव ने कहा कि पहलगाम हमले के समय खुफिया तंत्र की विफलता की जिम्मेदारी किसकी है? इससे पहले पुलवामा हमले में भी खुफिया तंत्र की विफलता की जिम्मेदारी नहीं तय की गई।

अखिलेश ने ऑपरेशन सिंदूर को सरकार की विफलता बताते हुए ट्रंप की भूमिका को लेकर भी केंद्र से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सरकार की विफलता का प्रतीक है। इससे बड़ी विफलता सरकार की और कुछ नहीं हो सकती। इस अपरेशन के दौरान विदेशी लोगों ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाया। इससे देश की संप्रभुता को धक्का लगा, लेकिन एक बार भी इसका खंडन नहीं किया गया। देश की विदेश नीति पूरी तरह फेल है। ऑपरेशन सिंदूर और पहलाम हमले पर दुनिया के किसी देश ने हमारा साथ नहीं दिया। यह हमारी विदेश नीति का संकटकाल है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से है : अखिलेश या
उन्होंने सरकार से पूछा कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश खड़ा है? उन्होंने कहा कि हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना देश को आतंकवाद से खतरा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News