Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हम दबाव झेलने के लिए पूरी तरह तैयार : सलीमा टेटे

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) केंद्र में कड़ी मेहनत कर रही है और किसी भी तरह के दबाव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अर्जेंटीना दौरे के बाद टीम अपनी तैयारियों को और मजबूत करने में जुटी हुई है।

16 May 2026

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हम दबाव झेलने के लिए पूरी तरह तैयार : सलीमा टेटे

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) केंद्र में कड़ी मेहनत कर रही है और किसी भी तरह के दबाव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अर्जेंटीना दौरे के बाद टीम अपनी तैयारियों को और मजबूत करने में जुटी हुई है।

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में सलीमा टेटे ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरा आगामी विश्व कप और एशियाई खेलों जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

सलीमा ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत है, इसलिए मुकाबले उच्च स्तर के होंगे। हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलने की कोशिश करेंगे। कोचिंग स्टाफ लगातार हमारे साथ मेहनत कर रहा है और हम सभी उनकी मेहनत के लिए आभारी हैं।”

उन्होंने कहा कि टीम लगातार सुधार कर रही है और युवा खिलाड़ियों को भी अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा “नई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और हमें उनका लगातार समर्थन करना होगा ताकि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें”।

राष्ट्रीय शिविर में चल रही कड़ी फिटनेस ट्रेनिंग पर बात करते हुए सलीमा ने कहा कि फिटनेस टीम की तैयारियों का सबसे अहम हिस्सा है।

उन्होंने कहा, “हर खिलाड़ी फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहा है। किसी भी टीम को हराने के लिए फिटनेस बेहद जरूरी है। जूनियर टीम भी अपनी फिटनेस बनाए रखने पर पूरा ध्यान दे रही है। हमारी फिटनेस बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने में मदद करेगी। हमने विश्व कप क्वालीफायर में अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन अभी और सुधार की गुंजाइश है। टीम की वापसी को देखते हुए फिटनेस हमारे लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।”

सलीमा ने अर्जेंटीना दौरे को टीम के लिए बेहद उपयोगी अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि वहां शीर्ष स्तर की टीमों के खिलाफ खेलने से टीम संयोजन को समझने और युवा खिलाड़ियों को वरिष्ठ टीम में ढालने में काफी मदद मिली।

उन्होंने कहा, “अर्जेंटीना में पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। इतनी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि रही। इससे ऑस्ट्रेलिया दौरे, नेशंस कप, विश्व कप और एशियाई खेलों की तैयारी में काफी मदद मिली है। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और हम वहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं ताकि अगले टूर्नामेंटों के लिए आत्मविश्वास बढ़े।”

कप्तान ने कहा, “हम अर्जेंटीना दौरे की लय को ऑस्ट्रेलिया में भी जारी रखना चाहते हैं। हमें अनुशासित रहना होगा, अपनी रणनीति पर फोकस करना होगा और कोच के निर्देशों का पालन करना होगा। हर खिलाड़ी को अपनी ताकत और कमजोरियों पर काम करना होगा ताकि टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके। दबाव जरूर होगा, लेकिन हम उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

भारतीय महिला हॉकी टीम 21 मई से 3 जून तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी। यह दौरा न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होने वाले एफआईएच महिला नेशंस कप की तैयारियों का अहम हिस्सा है। भारतीय टीम 26 मई से 30 मई के बीच पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मुकाबले खेलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हम दबाव झेलने के लिए पूरी तरह तैयार
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) केंद्र में कड़ी मेहनत कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News