Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हम अखंड भारत के संकल्प के साथ चल रहे हैं, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में तिरंगा देखना चाहते हैं : उपमुख्यमंत्री मौर्य

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि विपक्ष उन्हें प्रोत्साहित करता है, जिसे सजा देनी चाहिए। फिर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा है। 140 करोड़ नागरिक एक सैनिक के रूप में रहें, देश प्रदेश में उत्पात करने वाले के विरुद्ध सतर्क रहने की जरूरत है।

30 Mar 2025

हम अखंड भारत के संकल्प के साथ चल रहे हैं, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में तिरंगा देखना चाहते हैं : उपमुख्यमंत्री मौर्य

लखनऊ। राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की ओर से आयोजित गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम अखंड भारत के संकल्प के साथ चल रहे हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में तिरंगा लहराते देखना चाहते हैं। विदेशी ताकतें भारत को ऊंचाइयों पर नहीं देखना चाहती हैं, वो हमें रोकना चाहती हैंं। फिर भी आत्मनिर्भर भारत के कदम ने ऐसा किया है कि आज हम अपने देश को आवश्यक वस्तुएं देने के साथ ही दूसरे देशों को भी वस्तुएं भेज रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि विपक्ष उन्हें प्रोत्साहित करता है, जिसे सजा देनी चाहिए। फिर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा है। 140 करोड़ नागरिक एक सैनिक के रूप में रहें, देश प्रदेश में उत्पात करने वाले के विरुद्ध सतर्क रहने की जरूरत है। उत्पाती लोगों के विरुद्ध सूचना देने की आवश्कता है। देश के नागरिक के रूप में आज हमें संकल्प लेना है। आगे भी 30 मार्च को ही हम गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार देंगे।

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के अवसर पर यह कहना चाहता हूं, राष्ट्रीय एकता के कारण ही महाकुम्भ में कोई दुखद घटना नहीं हो सकी। क्योंकि साधु, संत, श्रद्धालु सभी एक थे। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बन चुका है, वो मंदिर राष्ट्र का मंदिर है। अयोध्या मंदिर के लिए एक एक व्यक्ति ने अंशदान दिया है। आज भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। अमेरिका जो सबसे शक्तिशाली है, उसका प्रधानमंत्री कह रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा मेरा दूसरा कोई दोस्त नहीं है। यह भारत का बढ़ता प्रभाव है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हम अखंड भारत के संकल्प के साथ चल रहे हैं, पाकिस्तान अधिकृत क
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि विपक्ष उन्हें प्रोत्साहित करता है, जिसे सजा देनी चाहिए। फिर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। नक्सल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News