Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बीसीबी के साथ मिलकर काम करने को तैयार

आईसीसी का बुधवार को यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर आईपीएल से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।

07 Jan 2026

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बीसीबी के साथ मिलकर काम करने को तैयार

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम की भागीदारी को लेकर उठाई गई सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ करीबी सहयोग से काम करने की इच्छा जताई है।

आईसीसी का बुधवार को यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर आईपीएल से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इस फैसले से नाराज बीसीबी ने आईसीसी को लिखित रूप में मांग की थी कि भारत में होने वाले बांग्लादेश के चारों टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबलों को सह-मेजबान श्रीलंका में स्थानांतरित किया जाए।

बीसीबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी की ओर से भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर व्यक्त की गई चिंताओं तथा टीम के मैचों के स्थानांतरण के अनुरोध पर प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। बोर्ड ने आगे कहा, “अपने संवाद में आईसीसी ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश टीम की पूर्ण और निर्बाध भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।”

बीसीबी के अनुसार, “आईसीसी ने बोर्ड के साथ मिलकर उठाई गई चिंताओं के समाधान के लिए करीबी सहयोग से काम करने की इच्छा जताई है और यह आश्वासन दिया है कि आयोजन की विस्तृत सुरक्षा योजना के तहत बीसीबी के सुझावों और इनपुट को स्वागतयोग्य माना जाएगा और उन पर उचित रूप से विचार किया जाएगा।”

गौरतलब है कि पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है और बांग्लादेश टीम को अपने चार मुकाबले भारत के कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बीसीबी के साथ मिलकर काम करने
आईसीसी का बुधवार को यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर आईपीएल से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News