Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

हमें उम्मीद नहीं थी कि न्यूजीलैंड बोर्ड पर 320 रन बनाएगा : मोहम्मद रिजवान

सात साल के लंबे इंतजार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हुई

20 Feb 2025

हमें उम्मीद नहीं थी कि न्यूजीलैंड बोर्ड पर 320 रन बनाएगा : मोहम्मद रिजवान

 सात साल के लंबे इंतजार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हुई, और टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराकर शानदार आगाज किया।

बुधवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत संघर्षपूर्ण रही। पाकिस्तानी गेंदबाजों नसीम शाह, हारिस रऊफ और अबरार अहमद ने कड़ा मुकाबला पेश किया और शुरुआती 73 रन के भीतर डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और डेरिल मिशेल के विकेट झटक लिए। लेकिन इसके बाद टॉम लैथम (118) और विल यंग (107) ने 118 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मुश्किल हालात से बाहर निकाला।

अंत में ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड ने आखिरी 10 ओवरों में 113 रन जोड़कर स्कोर को 320/5 तक पहुंचा दिया।

रिजवान ने मानी डेथ ओवरों में चूक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम इस विशाल लक्ष्य के दबाव में बिखर गई और पूरी टीम 260 रन के भीतर सिमट गई। मैच के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कहा, "हमें उम्मीद नहीं थी कि वे 320 तक पहुंच जाएंगे। हमने सोचा था कि उन्हें 260 के आसपास रोक लेंगे, लेकिन विल यंग और लैथम ने बहुत समझदारी से खेला। अंतिम ओवरों में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था, जिससे उन्होंने बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया।"

भारत के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला

रविवार को पाकिस्तान का मुकाबला अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा। इस मैच में हार पाकिस्तान की खिताबी रक्षा की उम्मीदों को खत्म कर सकती है। हालांकि, बढ़ते दबाव के बीच रिजवान ने कहा, "हम इस मैच को एक सामान्य मुकाबले की तरह लेंगे और खुद पर गत चैंपियन होने का अतिरिक्त दबाव नहीं डालेंगे।"

अब सभी की निगाहें भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां पाकिस्तान को हर हाल में जीत की

दरकार होगी।

Tags:
Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूजीलैंड बोर्ड पर 320 रन बनाएगा : मोहम्मद रिजवान
सात साल के लंबे इंतजार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हुई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News