मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया
मिस्र के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की शानदार वापसी जीत के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने अपनी टीम के जज़्बे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की जीत नहीं, बल्कि अर्जेंटीना की लड़ने वाली मानसिकता का सबसे बड़ा उदाहरण है।
अटलांटा। मिस्र के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की शानदार वापसी जीत के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने अपनी टीम के जज़्बे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की जीत नहीं, बल्कि अर्जेंटीना की लड़ने वाली मानसिकता का सबसे बड़ा उदाहरण है।
स्कालोनी ने मैच के बाद कहा, "हमने अपने समर्थकों को काफी परेशान किया, जबकि हमने कोई खराब मैच नहीं खेला। मैं ऐसे ही पलों के लिए कोच हूं। आज जो हमने देखा, उसका महत्व सिर्फ अगले दौर में पहुंचने से कहीं बड़ा है। अगर हमने आखिरी तक लड़ाई नहीं लड़ी होती, तो हम बाहर हो चुके होते।"
उन्होंने कहा कि स्कोरलाइन से ऐसा लग सकता है कि टीम ने खराब प्रदर्शन किया, लेकिन वास्तविकता इससे अलग थी।
उन्होंने कहा, "मिस्र एक बेहतरीन टीम है और उसने अपने मौके भुनाए। लेकिन हमने भी तीन-चार बेहद अच्छे मौके बनाए थे। अगर उनमें से एक-दो गोल हो जाते तो आज कोई इस तरह की चर्चा नहीं करता। हमें अंत तक संघर्ष करना पड़ा।" जब अर्जेंटीना दो गोल से पीछे थी, तब भी स्कालोनी को भरोसा था कि उनकी टीम मैच में वापसी करेगी।
उन्होंने कहा, "जब टीम मैच पर नियंत्रण खो देती है तब चिंता होती है, लेकिन आज ऐसा नहीं था। मुझे लगातार लग रहा था कि मुकाबला हमारे पक्ष में जाएगा क्योंकि हम लगातार मौके बना रहे थे। हमारी परेशानी कमजोरी नहीं, बल्कि मौकों का फायदा नहीं उठा पाना था।"
मैच में कप्तान लियोनेल मेसी ने एक पेनाल्टी मिस की थी, लेकिन बाद में टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई।
स्कालोनी ने मेसी की सराहना करते हुए कहा, "मेसी हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने पेनाल्टी मिस की, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने गेंद मांगना नहीं छोड़ा और लगातार टीम के लिए खेलते रहे। यही महान खिलाड़ियों की पहचान होती है।"
उन्होंने कहा कि यह मुकाबला उन्हें कतर विश्व कप फाइनल की याद तो नहीं दिलाता, लेकिन भावनात्मक रूप से यह उसी तरह का अनुभव था।
उन्होंने कहा, "मेसी फुटबॉल ऐसे ही पलों के लिए जीते हैं। हम चाहते हैं कि जब तक वह खेल रहे हैं, ऐसे लम्हों का आनंद लेते रहें।"
स्कालोनी ने जीत का श्रेय खुद लेने से भी इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा, "यह कहना बेकार होगा कि हम मेरी रणनीति की वजह से जीते। हमारे पास विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और जरूरत पड़ने पर हम उनका सही इस्तेमाल करते हैं। इसमें कोई जादू नहीं है। फर्क खिलाड़ी पैदा करते हैं और यह बात पूरी टीम पर लागू होती है।"
इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना स्विट्जरलैंड से होगा।