Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

इंग्लैंड के रक्षात्मक होते ही हमने मौका भुनाया: लियोनेल स्कालोनी

अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों में जैसे ही रक्षात्मक रुख अपनाया उनकी टीम ने उसी पल हमला बोलने का फैसला किया और शानदार वापसी करते हुए फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में 2-1 की जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।

16 Jul 2026

इंग्लैंड के रक्षात्मक होते ही हमने मौका भुनाया: लियोनेल स्कालोनी

अटलांटा। अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों में जैसे ही रक्षात्मक रुख अपनाया उनकी टीम ने उसी पल हमला बोलने का फैसला किया और शानदार वापसी करते हुए फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में 2-1 की जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।

इंग्लैंड ने मैच में 1-0 की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद कोच थॉमस ट्यूखल ने टीम को रक्षात्मक रणनीति अपनाने का निर्देश दिया।

स्कालोनी का मानना है कि यही फैसला अर्जेंटीना के लिए निर्णायक साबित हुआ।

मैच के बाद स्कालोनी ने कहा,

"यह टीम मुश्किल परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है। जैसे ही विपक्षी टीम थोड़ी हिचकिचाती है, हमें उसकी कमजोरी महसूस हो जाती है और हम पूरी ताकत से उस पर हमला कर देते हैं। इस मुकाबले के बाद मेरे मन में सबसे बड़ा एहसास यही है।"

अर्जेंटीना ने अंतिम मिनटों में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराया। पहले एंजो फर्नांडेज़ ने बराबरी का गोल किया और फिर अतिरिक्त समय में लाउटारो मार्टिनेज़ ने विजयी गोल दागकर टीम को लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा दिया।

अब अर्जेंटीना का सामना 19 जुलाई को होने वाले फाइनल में स्पेन से होगा, जहां टीम लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंग्लैंड के रक्षात्मक होते ही हमने मौका भुनाया: लियोनेल स्का
अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों में जैसे ही रक्षात्मक रुख अपनाया उनकी टीम ने उसी पल हमला बोलने का फैसला किया और शानदार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News