Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

हम टी-20 महिला विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे : नैट सिवर-ब्रंट

सिवर-ब्रंट ने अप्रैल, 2025 में हीदर नाइट की जगह इंग्लैंड की ऑल-फॉर्मेट कप्तानी संभाली थी। यह टी-20 विश्व कप उनके नेतृत्व में दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टूर्नामेंट होगा और घरेलू मैदान पर पहला।

28 Apr 2026

हम टी-20 महिला विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे : नैट सिवर-ब्रंट

लंदन। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम 2017 महिला वनडे विश्व कप के बाद से खिताब जीतने में नाकाम रही है, लेकिन अब वह इस सूखे को खत्म करने के इरादे से जून में अपने घरेलू मैदान पर होने वाले टी-20 विश्व कप 2026 में उतरेगी। टीम की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने साफ किया है कि इस बार लक्ष्य खिताब जीतना ही है।

सिवर-ब्रंट ने अप्रैल, 2025 में हीदर नाइट की जगह इंग्लैंड की ऑल-फॉर्मेट कप्तानी संभाली थी। यह टी-20 विश्व कप उनके नेतृत्व में दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टूर्नामेंट होगा और घरेलू मैदान पर पहला। सिवर-ब्रंट ने पिछले वर्ष भारत और श्रीलंका में खेले गए 50 ओवर विश्व कप में टीम की कप्तानी की थी, जहां इंग्लैंड सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से हारकर बाहर हो गया था।

नैट सिवर-ब्रंट ने बीबीसी स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “हम निश्चित रूप से जितना खिताब जीतना चाहते थे, उतना नहीं जीत पाए हैं और जाहिर तौर पर हम चाहते हैं कि इस गर्मियों में यह बदले।" उन्होंने कहा, "एक जीत इस देश में महिला क्रिकेट की तस्वीर बदल सकती है। सिर्फ यही लक्ष्य किसी को भी प्रेरित करने के लिए काफी है। यह हमारी टीम की पहचान को भी बदल सकता है। 2017 के बाद हम ऐसा नहीं कर पाए, लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम बनना हर किसी का लक्ष्य होता है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि हम एक स्थायी रूप से मजबूत टीम बन सकते हैं और हम इस सफर की शुरुआत टी-20 विश्व कप जीत के साथ करना चाहेंगे।”

इंग्लैंड को ग्रुप-बी में गत चैंपियन न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है। 12 टीमों के इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत 12 जून को श्रीलंका के खिलाफ करेगा।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हम टी-20 महिला विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे
सिवर-ब्रंट ने अप्रैल, 2025 में हीदर नाइट की जगह इंग्लैंड की ऑल-फॉर्मेट कप्तानी संभाली थी। यह टी-20 विश्व कप उनके नेतृत्व में दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News