Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

कोलकाता समेत पूरे बंगाल में मौसम का अलर्ट, तेज आंधी और बारिश जारी

कुल मिलाकर, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज खराब रहने की संभावना है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है

20 Mar 2026

कोलकाता समेत पूरे बंगाल में मौसम का अलर्ट, तेज आंधी और बारिश जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चैत के शुरुआत से ही मौसम ने करवट ले ली है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। राजधानी कोलकाता में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश दर्ज की गई है। अलीपुर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम का यह सिलसिला अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कोलकाता में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही समुद्र में भी उथल-पुथल बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण राज्य में आंधी-तूफान और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में शनिवार तक खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को शुक्रवार और शनिवार को समुद्र में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि समुद्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
उत्तर बंगाल के जिलों में भी मौसम का कहर जारी रहने की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और यह स्थिति सोमवार तक बनी रह सकती है।
दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। कुल 12 जिलों में इसको लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।
तापमान की बात करें तो शुक्रवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।
कुल मिलाकर, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज खराब रहने की संभावना है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता समेत पूरे बंगाल में मौसम का अलर्ट
कुल मिलाकर, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज खराब रहने की संभावना है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News