Please wait

मौसम : कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर

मंगलवार को जारी मौसम विभाग के बयान के अनुसार, कोलकाता में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नमी का स्तर अधिकतम 98 प्रतिशत और न्यूनतम 39 प्रतिशत रह सकता है। बीते 24 घंटों में कोलकाता में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

11 Feb 2025

मौसम  : कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना रह सकता है।

मंगलवार को जारी मौसम विभाग के बयान के अनुसार, कोलकाता में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नमी का स्तर अधिकतम 98 प्रतिशत और न्यूनतम 39 प्रतिशत रह सकता है। बीते 24 घंटों में कोलकाता में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

दार्जिलिंग में सुबह कोहरा छाने के आसार हैं, जिसके बाद आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसनसोल में भी मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 32 डिग्री अधिकतम व 14 डिग्री न्यूनतम रह सकता है।

हुगली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की उम्मीद है। खड़गपुर में तापमान बढ़ने के आसार हैं, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

मालदा और मुर्शिदाबाद में भी मौसम शुष्क रहेगा। मालदा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, जबकि मुर्शिदाबाद में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन सुबह और रात के समय मौसम सुहावना रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मौसम : कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर
मंगलवार को जारी मौसम विभाग के बयान के अनुसार, कोलकाता में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नमी का स्तर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News