Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

गुरुवार सुबह से ही कोलकाता में आसमान बादलों से ढका रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर के कई इलाकों में छिटपुट बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात को लेकर भी सतर्कता जारी की गई है।

12 Mar 2026

पश्चिम बंगाल में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कुछ ही देर बाद तेज धूप निकल रही है। इस बीच अलीपुर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दक्षिण और उत्तर बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है।

गुरुवार सुबह से ही कोलकाता में आसमान बादलों से ढका रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर के कई इलाकों में छिटपुट बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात को लेकर भी सतर्कता जारी की गई है।

कोलकाता में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।

दक्षिण बंगाल के हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना सहित कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। अधिक आर्द्रता के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तर बंगाल के कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मालदा तथा उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों के लिए विशेष सतर्कता जारी की गई है। वहीं सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सलाह देते हुए कहा है कि जिन खेतों में आलू की फसल तैयार हो चुकी है, उसे जल्द निकालकर सुरक्षित स्थान पर भंडारित कर लें, क्योंकि अचानक बारिश से फसल को नुकसान हो सकता है। साथ ही आम लोगों को भी खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में नहीं रहने की सलाह दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के
गुरुवार सुबह से ही कोलकाता में आसमान बादलों से ढका रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर के कई इलाकों में छिटपुट बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News