Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

चक्रवात सेन्यार की वजह से पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड में होगी देरी

दक्षिण बंगाल और कोलकाता में ठंड की शुरुआत इस सप्ताह बनने वाले संभावित चक्रवात सेन्यार के असर पर निर्भर करेगी। 

24 Nov 2025

चक्रवात सेन्यार की वजह से पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड में होगी देरी

 दक्षिण बंगाल और कोलकाता में ठंड की शुरुआत इस सप्ताह बनने वाले संभावित चक्रवात सेन्यार के असर पर निर्भर करेगी। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र अलीपुर ने सोमवार को बताया कि बे ऑफ बंगाल (बंगाल की खाड़ी ) में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण मौसम में बदलाव की संभावना बढ़ गई है, जिसके चलते साउथ बंगाल में शीतऋतु का आगमन फिलहाल टल सकता है।

केन्द्र के अनुसार बे ऑफ बंगाल में लो-प्रेशर आज सक्रिय हुआ है, जो 24 नवम्बर को डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके बाद 26 नवम्बर तक इसके एक चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। इस संभावित तूफान का नाम ‘सेन्यार’ होगा, जिसे संयुक्त अरब अमीरात ने सुझाया है। यह पोस्ट-मॉन्सून सीजन में बे ऑफ बंगाल में विकसित होने वाला दूसरा चक्रवात होगा। इससे पहले चक्रवात ‘मोंथा’ 28 अक्टूबर को काकीनाड़ा के पास आंध्र तट को पार कर चुका है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल चक्रवात सेन्यार के मार्ग को लेकर स्पष्टता नहीं है। लेकिन यदि यह प्रणाली बंगाल और ओडिशा तट की ओर बढ़ती है, तो इसका सीधा असर यहां के मौसम पर पड़ेगा और ठंड की शुरूआत टल जाएगी। अधिकारी के अनुसार, चक्रवाती प्रणाली के सक्रिय होने पर तापमान बढ़ेगा और सर्दी आगे खिसक जाएगी। यदि यह प्रणाली किसी अन्य दिशा की ओर मुड़ती है, तब भी मौसम में अप्रत्यक्ष बदलाव दिखेगा, जिससे तापमान ऊपर जाएगा, हालांकि इसका प्रभाव लंबे समय तक नहीं रहेगा।

अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों में चक्रवाती प्रणाली की दिशा और तीव्रता को लेकर स्पष्ट संकेत मिल जाएंगे, जिसके बाद विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। इधर, समुद्री परिस्थितियों को देखते हुए मछुआरों को दक्षिण-पश्चिम बे ऑफ बंगाल में 25 नवम्बर तक और दक्षिण-पूर्व बे ऑफ बंगाल में 28 नवम्बर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड में होगी देरी
दक्षिण बंगाल और कोलकाता में ठंड की शुरुआत इस सप्ताह बनने वाले संभावित चक्रवात सेन्यार के असर पर निर्भर करेगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News