Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बंगाल में फिर बदलेगा मौसम, आंधी–बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में ऐसी स्थिति बनी रह सकती है

24 Mar 2026

बंगाल में फिर बदलेगा मौसम, आंधी–बारिश का अलर्ट

कोलकाता। राज्य में आंधी–बारिश और तेज हवा का दौर थमने के बाद एक बार फिर मौसम खराब होने के संकेत मिले हैं। अलीपुर मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तर और दक्षिण बंगाल के लिए गरज–चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का नया पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार को उत्तर बंगाल के कई जिलों के लिए नारंगी चेतावनी भी घोषित की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से ही उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग कालिमपोंग, जलपाईगुड़ी, कुचबिहार और अलीपुरदुवार जिलों में गरज–चमक के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक सक्रिय घूर्णावर्त और अक्ष रेखा के प्रभाव से बे ऑफ बंगाल से भारी मात्रा में नमी राज्य में प्रवेश कर रही है। साथ ही उत्तर–पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम प्रणाली और मजबूत हो गई है, जिससे आंधी–बारिश की स्थिति बनी हुई है।
शुक्रवार को उत्तर बंगाल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज–चमक की संभावना है। दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि अन्य जिलों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रहने का अनुमान है। इस दिन के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है।
दक्षिण बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान में भी शुक्रवार को आंधी–बारिश और 50–60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। कोलकाता समेत अन्य जिलों में बिखरे रूप में बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में ऐसी स्थिति बनी रह सकती है। विशेष रूप से उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया और मुर्शिदाबाद के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हालांकि, बारिश के बीच तापमान में भी चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन फिलहाल गर्मी ज्यादा परेशान करने वाली नहीं होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में फिर बदलेगा मौसम, आंधी–बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में ऐसी स्थिति बनी रह सकती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News