Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'वेलकम टू द जंगल'

रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 72.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

30 Jun 2026

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'वेलकम टू द जंगल'

अभिनेता अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 72.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, फिल्म का वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन 106.48 करोड़ रुपये हो गया है।

निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चौथे दिन देशभर में करीब 21 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। लगभग 11 हजार शोज में प्रदर्शित फिल्म को खासकर शाम और रात के शो में अच्छी संख्या में दर्शक मिले। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव समेत कई कलाकार हास्य और एक्शन का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल 'वेलकम टू द जंगल' का मुकाबला इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' से चल रहा है। आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसे 'ऐल्फा' और 'धमाल 4' जैसी बड़ी फिल्मों से भी कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। शुरुआती कमाई को देखते हुए फिल्म ने मजबूत बढ़त बना ली है और अब कारोबार के कार्यदिवसों में इसकी रफ्तार पर सबकी नजर रहेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'वेलकम टू द जंगल'
रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार कि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News