Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

पश्चिम एशिया संकट: भारतीय नाविक सुरक्षित, घरेलू एलपीजी सप्लाई और ईंधन-गैस वितरण निर्बाध

साथ ही दावा किया है कि जल मार्ग से देश से बाहर ढुलाई का कार्य कर रहे सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य स्तर पर लौट आई है और ईंधन-गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

22 Apr 2026

पश्चिम एशिया संकट: भारतीय नाविक सुरक्षित, घरेलू एलपीजी सप्लाई और ईंधन-गैस वितरण निर्बाध

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-अमेरिका और इजराइल संघर्ष के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि पेट्रोलियम और गैस सप्लाई में आ रही अड़चनों के बावजूद देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य है। साथ ही दावा किया है कि जल मार्ग से देश से बाहर ढुलाई का कार्य कर रहे सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य स्तर पर लौट आई है और ईंधन-गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने यहां राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में रोजाना अंतर मंत्रालयी पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय ध्वज वाले जहाज पर कोई घटना दर्ज नहीं हुई है और हमारे नाविक सुरक्षित हैं। भारतीय ध्वज वाला क्रूड ऑयल टैंकर देश की सीमा में 18 मार्च को सुरक्षित रूप से प्रवेश कर चुका है और 31 भारतीय नाविकों के साथ आज शाम मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। मंत्रालय अब तक 2,615 भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी करा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 25 नाविक शामिल हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य स्तर पर लौट आई है। अप्रैल में एक लाख टन से अधिक एलपीजी की आपूर्ति की गई है और एक लाख से अधिक सिलेंडर वितरण में हैं। सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को बढ़ावा दे रही है और कनेक्शन व अवसंरचना में तेजी से वृद्धि हो रही है। नए एलपीजी ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है और रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं। हाल ही में हजारों छापेमारी की गई हैं और सिलेंडर जब्त किए गए हैं। तेल विपणन कंपनियां भी जमाखोरी और अवैध बिक्री रोकने के लिए आकस्मिक निरीक्षण कर रही हैं।

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की संयुक्त सचिव निधि केसरीवानी ने कहा कि पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो) ने ईंधन और गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई आदेश जारी किए हैं। 41 बायोगैस सिलेंडर भराई और भंडारण संयंत्रों को मंजूरी दी गई है तथा 14 संयंत्रों को लाइसेंस प्रदान किया गया है। मिट्टी के तेल की मांग को देखते हुए अस्थायी भंडारण छूट दी गई है, जिसमें 2,500 लीटर तक उच्च गुणवत्ता वाले मिट्टी के तेल और एकबारगी 5,000 लीटर पीडीएस मिट्टी के तेल के भंडारण की अनुमति दी गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम एशिया संकट: भारतीय नाविक सुरक्षित, घरेलू एलपीजी सप्ला
साथ ही दावा किया है कि जल मार्ग से देश से बाहर ढुलाई का कार्य कर रहे सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य स्तर पर लौट आई है और ईंधन-गैस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News