Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल विस चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर से तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ने का ऐलान

शुक्रवार तड़के सोशल मीडिया पर जारी बयान में पार्टी ने कहा कि वह किसी ऐसे विवाद या बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुस्लिम समुदाय के आत्मसम्मान पर प्रश्न उठे। बयान में स्पष्ट किया गया कि आज से हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन समाप्त किया जाता है।

10 Apr 2026

पश्चिम बंगाल विस चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर से तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ने का ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया है और राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

शुक्रवार तड़के सोशल मीडिया पर जारी बयान में पार्टी ने कहा कि वह किसी ऐसे विवाद या बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुस्लिम समुदाय के आत्मसम्मान पर प्रश्न उठे। बयान में स्पष्ट किया गया कि आज से हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन समाप्त किया जाता है।

इस फैसले को हुमायूं कबीर से जुड़े कथित ‘गोपनीय वीडियो’ विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बयान में किसी विशेष घटना का उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इसी विवाद के बाद दोनों दलों के बीच दूरी बढ़ी।

गठबंधन टूटने पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि ओवैसी अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं और वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि उनके मन में ओवैसी के प्रति व्यक्तिगत सम्मान पहले भी था और आगे भी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 25 मार्च को कोलकाता में हुई संयुक्त पत्रकार वार्ता में दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था।

हुमायूं कबीर ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 182 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और प्रचार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी और जनता का समर्थन मिलेगा। साथ ही, उन्होंने ‘गोपनीय वीडियो’ को लेकर आरोप लगाया कि यह कृत्रिम मेधा के माध्यम से तैयार किया गया है और इसकी सत्यता साबित न होने पर उच्च न्यायालय में जाने की चेतावनी दी।

मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अपने बयान में यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में मुस्लिम समुदाय लंबे समय से गरीब, उपेक्षित और शोषित रहा है, और उनकी पार्टी का उद्देश्य ऐसे वर्गों को स्वतंत्र राजनीतिक आवाज देना है। इसी कारण पार्टी ने राज्य में किसी भी दल के साथ गठबंधन न कर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर माना जा रहा था कि यह राज्य में अल्पसंख्यक मतों के समीकरण को प्रभावित कर सकता है। हालांकि अब इस गठबंधन के टूटने से चुनावी समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल विस चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर से त
शुक्रवार तड़के सोशल मीडिया पर जारी बयान में पार्टी ने कहा कि वह किसी ऐसे विवाद या बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुस्लिम समुदाय के आत्मसम्मान पर प्रश्न उठ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News