Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल विस चुनाव: दो चरणों में 2,400 केंद्रीय बल कंपनियों की तैनाती, आयोग की तैयारी तेज

चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार रात जारी अधिसूचना के अनुसार यह जानकारी दी गई है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। इसके काफी पहले केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी जाएगी।

21 Mar 2026

पश्चिम बंगाल विस चुनाव: दो चरणों में 2,400 केंद्रीय बल कंपनियों की तैनाती, आयोग की तैयारी तेज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव आयोग ने बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती का फैसला किया है। राज्य में चुनाव के दोनों चरणों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, इंडिया रिजर्व बटालियन तथा अन्य राज्यों की सशस्त्र पुलिस की कुल 2,400 कंपनियां तैनात की जाएगी।

चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार रात जारी अधिसूचना के अनुसार यह जानकारी दी गई है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। इसके काफी पहले केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी जाएगी।

अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान “तार्किक विसंगति” श्रेणी में न्यायिक जांच के लिए भेजे गए मामलों की पहली पूरक सूची अब 23 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। पहले इसे 20 मार्च को जारी किया जाना था।

चुनाव से पहले ही अग्रिम तैनाती के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 480 कंपनियां पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी हैं।

अधिसूचना के अनुसार दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद 200 कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए मतगणना पूरी होने तक राज्य में तैनात रहेंगी।

इसके अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव के बाद संभावित हिंसा रोकने के लिए 500 कंपनियां अगले आदेश तक राज्य में ही रहेंगी। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय बलों, इंडिया रिजर्व बटालियन तथा अन्य राज्यों की सशस्त्र पुलिस की शेष 1,700 कंपनियों को वापस बुला लिया जाएगा।

चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह केंद्रीय बलों, इंडिया रिजर्व बटालियन, राज्य सशस्त्र पुलिस और मुख्य बल समन्वयक के साथ मिलकर विस्तृत तैनाती योजना तैयार करे।

केंद्रीय बलों की आवाजाही और तैनाती का समन्वय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा किया जाएगा। सीआरपीएफ पश्चिम बंगाल सेक्टर के महानिरीक्षक शलभ माथुर को चुनाव के लिए राज्य बल समन्वयक नामित किया गया है।

अधिसूचना में राज्य सरकार से कहा गया है कि बलों की आवश्यकता के अनुसार परिवहन, रसद, आवास तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल विस चुनाव: दो चरणों में 2,400 केंद्रीय बल कंपनि
चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार रात जारी अधिसूचना के अनुसार यह जानकारी दी गई है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। इसके काफी पहले





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News