Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने की मुख्यमंत्री के सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा

आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की

13 Sep 2024

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने की मुख्यमंत्री के सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा

आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की है। राज्यपाल ने गुरुवार शाम को एक वीडियो संदेश में कहा कि वह अब मुख्यमंत्री के साथ किसी भी सार्वजनिक या सरकारी मंच पर नहीं होंगे। उन्होंने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना 'लेडी मैकबेथ' कहकर तंज कसा। राज्यपाल ने कहा, "एक राज्यपाल के रूप में मैं आंखें बंद करके नहीं रह सकता। बंगाल की जनता के साथ खड़े होकर मैंने फैसला किया है कि मैं मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करूंगा।

यदि किसी सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मौजूद होंगी, तो मैं वहां नहीं जाऊंगा।" इस बीच जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन स्वास्थ्य भवन के सामने जारी है। वे सरकार से बातचीत की मांग कर रहे हैं। हालांकि कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। गुरुवार को नवान्न में बैठक की योजना बनाई गई, लेकिन विफल रही। राज्यपाल ने वीडियो संदेश में सरकार को स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया।

बोस ने कहा, "मेरे अनुसार, राज्य सरकार समाज और पीड़िता के माता-पिता की भावनाओं को समझने में असफल रही है। नवान्न सच को छिपा नहीं सकता। आप कुछ लोगों को कुछ समय के लिए बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन सभी को हमेशा के लिए नहीं।" राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सीधे तौर पर गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जो कि स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, को इन स्थितियों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य मंत्री, जो कि गृह मंत्री और मुख्यमंत्री भी हैं, राज्य में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को संभालने में विफल रहे हैं।"

राज्यपाल ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर की भूमिका पर भी नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "आंदोलनकारियों द्वारा पुलिस कमिश्नर के खिलाफ लगाए गए आरोपों से मैं आहत हूं और उनकी भूमिका पर मुझे शर्म आती है। उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यपाल ने की मुख्यमंत्री के सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा
आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News