Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सलाइन कांड के बीच पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव का तबादला

यह कदम उस दिन उठाया गया, जब विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भाजपा विधायकों के साथ स्वास्थ्य भवन पहुंचे और चैताली से खराब गुणवत्ता वाले सलाइन की आपूर्ति पर सवाल किए। भाजपा का दावा है कि चैताली इन सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं, जिसके कारण उन्हें हटा दिया गया।

16 Jan 2025

सलाइन कांड के बीच पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव का तबादला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव चैताली चक्रवर्ती को सलाइन कांड के बीच उनके पद से हटा दिया गया है। बुधवार रात को स्वास्थ्य भवन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की, जिसमें चैताली की जिम्मेदारियां शुभांजन दास को सौंप दी गईं। शुभांजन अब ड्रग और इक्विपमेंट विभाग का कार्यभार संभालेंगे।

यह कदम उस दिन उठाया गया, जब विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भाजपा विधायकों के साथ स्वास्थ्य भवन पहुंचे और चैताली से खराब गुणवत्ता वाले सलाइन की आपूर्ति पर सवाल किए। भाजपा का दावा है कि चैताली इन सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं, जिसके कारण उन्हें हटा दिया गया।

हालांकि, प्रशासनिक सूत्रों ने भाजपा के इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि चैताली का स्थानांतरण सोमवार को ही तय हो चुका था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर मुख्य सचिव मनोज पंत द्वारा आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया था। बैठक में मुख्यमंत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

सलाइन कांड ने राज्य में नया राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया है। भाजपा विधायक रवींद्रनाथ माइती ने गुरुवार को राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, “खराब सलाइन पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद इसे सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति किया गया, जिससे मरीजों को नुकसान हुआ। राज्य सरकार को इसका जवाब देना होगा।”

वहीं, भाजपा के एक अन्य विधायक विमान घोष ने आरोप लगाया कि यह तबादला सरकारी अधिकारियों को विपक्ष के साथ सहयोग न करने का संदेश देने के लिए किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि चैताली को पहले से ही उनके स्थानांतरण की जानकारी थी, जिसके कारण उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के सवालों का जवाब नहीं दिया। चैताली स्वास्थ्य विभाग के ड्रग और इक्विपमेंट विभाग की सचिव थीं और राज्य में दवाओं की गुणवत्ता और खरीद की निगरानी करती थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलाइन कांड के बीच पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव
यह कदम उस दिन उठाया गया, जब विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भाजपा विधायकों के साथ स्वास्थ्य भवन पहुंचे और चैताली से खराब गुणवत्ता वाले सलाइन की आपूर्ति पर सवाल क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News