Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 91.23 प्रतिशत विद्यार्थी सफल, सीएम ने दी शुभकामनाएं

परिषद कार्यालय, विधाननगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई। सुबह 11 बजे के बाद से परीक्षार्थियों के लिए परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए।

14 May 2026

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 91.23 प्रतिशत विद्यार्थी सफल, सीएम ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को वर्ष 2026 की उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परिषद कार्यालय, विधाननगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई। सुबह 11 बजे के बाद से परीक्षार्थियों के लिए परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए।

इस वर्ष उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 35 हजार 931 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6 लाख 26 हजार 258 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 5 लाख 71 हजार 355 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23 रहा।

जिलावार प्रदर्शन में पूर्व मेदिनीपुर ने सबसे बेहतर परिणाम दर्ज किया। जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.19 रहा, जो राज्य में सर्वाधिक है। इस वर्ष की मेधा सूची में शीर्ष 10 स्थानों पर कुल 64 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें 56 छात्र और आठ छात्राएं शामिल हैं। आदृत पाल ने 496 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस वर्ष पहली बार सेमेस्टर प्रणाली के तहत उच्च माध्यमिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 15 भाषाओं और 16 व्यावसायिक विषयों को शामिल किया गया था। राज्यभर के 6837 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में 66,486 अधिक रही।

परिषद ने बताया कि विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। स्कूलों से अंकपत्र और प्रमाणपत्र वितरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही पोस्ट पब्लिकेशन स्क्रूटिनी और पोस्ट पब्लिकेशन रिव्यू के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मई की रात 12 बजे के बाद शुरू होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ने उन्हें सफलता दिलाई है। उन्होंने कहा कि जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर मिली सफलता विद्यार्थियों को भविष्य में और बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देगी।

मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर परिवार, समाज और राज्य का नाम रोशन करें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 91.23 प्
परिषद कार्यालय, विधाननगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई। सुबह 11 बजे के बाद से परीक्षार्थियों के लिए परिणाम परिषद की आधिकारिक वेब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News