Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम घाेषित, उत्तर दिनाजपुर के अभिरूप भद्र बने टाॅपर

इस वर्ष उत्तर दिनाजपुर जिले के छात्र अभिरूप भद्र ने 700 में 698 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 99.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया। माध्यमिक परीक्षा की मेरिट सूची में इस बार कुल 131 छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

08 May 2026

पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम घाेषित, उत्तर दिनाजपुर के अभिरूप भद्र बने टाॅपर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम शुक्रवार को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा जारी कर दिया गया। इस वर्ष छात्रों की सफलता का प्रतिशत 86.83 फीसदी दर्ज किया गया है।

इस वर्ष उत्तर दिनाजपुर जिले के छात्र अभिरूप भद्र ने 700 में 698 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 99.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया। माध्यमिक परीक्षा की मेरिट सूची में इस बार कुल 131 छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

राज्य के टॉप रैंकर्स में अभिरूप भद्र 698 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। अरित्र दास ने 697 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सौम्य पाल 696 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इशानी चक्रवर्ती को 695 अंक मिले, जबकि सुप्रतिक मन्ना ने 694 अंक हासिल किए। मोहम्मद सलीम को 693 अंक प्राप्त हुए। अन्वेषा सेन ने 692 अंक हासिल किए। ऋत्विक घोष 691 अंक के साथ आगे रहे, जबकि शुभदीप कर ने 690 अंक प्राप्त किए। वहीं आसनसोल के रामकृष्ण मिशन स्कूल आसनसोल के छात्र अभिषेक दास ने 688 अंक हासिल कर राज्य की टॉप टेन सूची में संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया।

अभिषेक दास ने गणित, लाइफ साइंस और बंगाली विषय में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं फिजिकल साइंस और भूगोल में 99-99, इतिहास में 98 तथा अंग्रेजी में 92 अंक प्राप्त हुए। उनकी इस उपलब्धि के बाद स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों और सहपाठियों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट माध्यमिक शिक्षा परिषद के ऑफिसियल वेबसाइट तथा रिजल्ट पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नियमित, कंटिन्यूइंग और कंपार्टमेंट श्रेणी मिलाकर कुल 9,59,753 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा राज्यभर के 2600 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम घाेषित, उत्तर दिनाजपुर
इस वर्ष उत्तर दिनाजपुर जिले के छात्र अभिरूप भद्र ने 700 में 698 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 99.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News