Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

पश्चिम बंगालः निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, डायमंड हार्बर के 5 पुलिस अधिकारी निलंबित करने के निर्देश

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में यह आदेश जारी किया। आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की 22 अप्रैल की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया।

25 Apr 2026

पश्चिम बंगालः निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, डायमंड हार्बर के 5 पुलिस अधिकारी निलंबित करने के निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पांच पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने इन अधिकारियों पर चुनाव के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने और गंभीर कदाचार के आरोप लगाए हैं। यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सांसद हैं।

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में यह आदेश जारी किया। आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की 22 अप्रैल की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया।

आयोग ने जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उनमें डायमंड हार्बर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप गराई, एसडीपीओ सजल मंडल, डायमंड हार्बर थाना प्रभारी मौसम चक्रवर्ती, फलता थाना प्रभारी अजय बाग और उस्थी थाना प्रभारी सुभेच्छा बाग शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि इन अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए तथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाए। संदीप गराई भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं, इसलिए उनके कैडर नियंत्रण प्राधिकरण को भी रिपोर्ट भेजने की बात कही गई है।

इसके अलावा आयोग ने डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. इशानी पाल को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। आयोग का कहना है कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों में अनुशासन और चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहीं।

निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को आदेशों का तत्काल पालन करने को कहा है और तत्काल अनुपालन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगालः निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, डायमंड हार्बर
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में यह आदेश जारी किया। आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की 22 अप्रैल की रिपोर्ट पर विचार क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News