Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने पकड़ी 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित फेंसिडिल की खेप, तीन आरोपित गिरफ्तार

एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑपरेशन नशा तस्करी के खिलाफ की गई एक बड़ी कार्रवाई है

17 Jan 2025

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने पकड़ी 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित फेंसिडिल की खेप, तीन आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 1.5 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की प्रतिबंधित फेंसिडिल सिरप की खेप को जब्त किया। इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
शुक्रवार को एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने बताया कि 16 जनवरी को एसटीएफ टीम ने बनगांव के गनरापोटा बाजार में छापा मारा और एक व्यक्ति को पकड़ा। उसकी जानकारी के आधार पर टीम ने चाकदा के सिंगेर बागान इलाके में छापा मारा। वहां से दो दस-पहिया ट्रकों को जब्त किया गया, जिनमें 19 हजार 400 बोतल फेंसिडिल बरामद हुई।
इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितों की पहचान इस प्रकार है :
1. सुनील तिवारी (38 वर्ष) - हजारीबाग, झारखंड।2. गुड्डू कुमार (19 वर्ष) - गया, बिहार।3. हरे कृष्ण रॉय (58 वर्ष) - गनरापोटा, बनगांव, उत्तर 24 परगना।
अंतरराज्यीय नशा तस्करी रैकेट का खुलासा
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपित एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह से जुड़े हैं। फेंसिडिल की यह खेप उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल लाई जा रही थी, जिसे ब्लैक मार्केट में बेचने और बांग्लादेश में तस्करी करने की योजना थी।
इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत चाकदाह थाने में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस कोर्ट, कृष्णनगर के समक्ष पेश किया गया, जहां पुलिस रिमांड की मांग की गई है। एसटीएफ के अधिकारी इस रैकेट से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑपरेशन नशा तस्करी के खिलाफ की गई एक बड़ी कार्रवाई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसटीएफ ने पकड़ी 1.5 करोड़ की प्रतिबंधित फेंसिडिल की खेप
एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑपरेशन नशा तस्करी के खिलाफ की गई एक बड़ी कार्रवाई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News