Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल : मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे से पहले शुभेंदु अधिकारी दिल्ली रवाना

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। विभागों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अचानक दिल्ली रवाना होने से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

05 Jun 2026

पश्चिम बंगाल : मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे से पहले शुभेंदु अधिकारी दिल्ली रवाना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। विभागों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अचानक दिल्ली रवाना होने से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके बाद राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने की थी। इस बैठक के बाद यह संकेत दिया गया था कि शुक्रवार को नए मंत्रियों के बीच विभागों का औपचारिक बंटवारा किया जाएगा।

इसी बीच, शुक्रवार सुबह राजनीतिक घटनाक्रम ने अचानक नया मोड़ ले लिया। नवान्न से जुड़े सूत्रों के अनुसार, विभागों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही शुभेंदु सुबह करीब 11 बजे की उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

हालांकि, प्रशासन या संबंधित राजनीतिक दल की ओर से इस यात्रा के उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। इससे राजनीतिक हलकों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि यह यात्रा केवल औपचारिक या शिष्टाचार भेंट भर नहीं है, बल्कि इसके पीछे किसी बड़े राजनीतिक संकेत की संभावना भी जताई जा रही है।

गौरतलब है कि, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर पहले से ही असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच इस तरह अचानक हुई यात्रा ने राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

दरअसल, दिल्ली दौरे के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकती है तथा राज्य की राजनीतिक दिशा में किसी बड़े बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। फिलहाल न तो राज्य सरकार और न ही संबंधित राजनीतिक दल की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि शुभेंदु के शुक्रवार देर रात तक कोलकाता लौटने की संभावना है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली यात्रा के बाद राज्य की राजनीतिक समीकरणों में क्या नया मोड़ आता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल : मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे से पहले शुभ
पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। विभागों के आवंट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News