Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में फिर बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण बंगाल में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना

बंगाल में फिर बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण बंगाल में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना

05 May 2025

बंगाल में फिर बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण बंगाल में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने वाला है। अलीपुर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस सप्ताह के अंत तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कुछ और दिनों तक राज्य में बेमौसम आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

 

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बुधवार तक कोलकाता और आसपास के इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश के आसार हैं। गुरुवार को भी कहीं-कहीं आंधी-बारिश हो सकती है। उसके बाद पूरे दक्षिण बंगाल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को कोलकाता में बेमौसम बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यही स्थिति दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में रहने की संभावना है। खासकर नदिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, नदिया और मुर्शिदाबाद में बुधवार तक आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

उत्तर बंगाल में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग समेत सभी जिलों में मंगलवार तक आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां भी हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उसके बाद उत्तर बंगाल में भी मौसम शुष्क हो जाएगा।

 

मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों तक राज्य के उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और अगले तीन दिनों में तीन से पांच डिग्री तक इजाफा हो सकता है।

 

फिलहाल, गुजरात तट, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, ओडिशा और गंगा पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल से ओडिशा होते हुए आंध्रप्रदेश तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जिसके चलते कुछ इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई है।

 

सोमवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में फिर बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण बंगाल में तापमान में तीन
बंगाल में फिर बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण बंगाल में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News