Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज महिला टीम घोषित, हेले मैथ्यूज करेंगी कप्तानी

तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज़ 21 मई से होगी शुरू
 

14 May 2025

इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज महिला टीम घोषित, हेले मैथ्यूज करेंगी कप्तानी

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। यह दौरा 21 मई से 8 जून के बीच खेला जाएगा, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच शामिल हैं। टीम की कमान एक बार फिर स्टार ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज के हाथों में होगी, जबकि शेमेन कैंपबेल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

दो नए चेहरों को मिला मौका

इस स्क्वाड में पिछले महीने पाकिस्तान में खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तुलना में दो बदलाव किए गए हैं। 20 वर्षीय गयाना की ऑलराउंडर रियलियाना ग्रिमंड और सेंट किट्स की तेज गेंदबाज़ जहांज़ारा क्लैक्सन को टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी रशाडा विलियम्स (विकेटकीपर-बल्लेबाज) और चिनेल हेनरी (ऑलराउंडर) की जगह टीम का हिस्सा बनी हैं।

13 मई को इंग्लैंड रवाना होगी टीम

वेस्टइंडीज महिला टीम 13 मई को इंग्लैंड रवाना होगी। सीरीज़ की शुरुआत 21 मई को पहले टी20 मुकाबले से होगी, जो द स्पिटफायर ग्राउंड, कैंटरबरी में खेला जाएगा।

पूरा कार्यक्रम

टी20 सीरीज़:

पहला टी20 – 21 मई, कैंटरबरी

दूसरा टी20 – 23 मई, होव

तीसरा टी20 – 26 मई, चेल्म्सफोर्ड

वनडे सीरीज़:

पहला वनडे – 30 मई, डर्बी

दूसरा वनडे – 4 जून, लीसेस्टर

तीसरा वनडे – 7 जून, टॉन्टन

वेस्टइंडीज महिला टीम:

हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (उपकप्तान), आलिया एलेन, जहांज़ारा क्लैक्सन, अफी फ्लेचर, चेरी एन फ्रेजर, शबीका गजनबी, जनीलिया ग्लासगो, रियलियाना ग्रिमंड, ज़ायदा जेम्स, किआना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसार, करिश्मा रामहरक, स्टेफनी टेलर।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज महिला टीम घोषित
तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज़ 21 मई से होगी शुरू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News