Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

जहां हाथ दे रहा हूं, वही भ्रष्टाचार है, ब्रिगेड परेड मैदान में जेल बनाना होगा : शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा, “हमने पहले भी इसी स्थान पर कहा था कि मैं नहीं, हम हैं। जनता की उम्मीदें बहुत बड़ी हैं, इसलिए एकजुट होकर काम करना होगा

07 Jun 2026

जहां हाथ दे रहा हूं, वही भ्रष्टाचार है, ब्रिगेड परेड मैदान में जेल बनाना होगा : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी संकल्पपत्र में किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं, लेकिन सरकार के कामकाज में जहां भी हाथ डाला जा रहा है, वहां भ्रष्टाचार के प्रमाण सामने आ रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि स्थिति इतनी गंभीर है कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में जेल बनानी पड़ेगी।
शुभेंदु अधिकारी ने यह बयान पूर्व की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए दिया और दावा किया कि यदि उनकी सरकार पारदर्शिता के साथ काम करती है तो उसके परिणाम अगले 50 वर्षों तक पश्चिम बंगाल की जनता को मिलेंगे।
इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद किसी भी प्रकार का अहंकार नहीं होना चाहिए और सभी को मिलकर एकजुट होकर काम करना होगा। उनके अनुसार राज्य के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे गंभीरता से निभाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा, “हमने पहले भी इसी स्थान पर कहा था कि मैं नहीं, हम हैं। जनता की उम्मीदें बहुत बड़ी हैं, इसलिए एकजुट होकर काम करना होगा। पश्चिम बंगाल की राजनीति पूरे साल सक्रिय रहती है, यहां की परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। प्रधानमंत्री की गारंटी और जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देनी होगी।”
शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है, ताकि सरकारी योजनाएं वास्तविक रूप से जमीनी स्तर तक पहुंच सकें। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के संकल्पपत्र में शामिल कई कार्य एक महीने के भीतर ही लागू कर दिए गए हैं।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि पहले मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि पार्टी के 315 कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए सरकारी स्तर पर शोक प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही उनके परिवारों की आर्थिक जिम्मेदारी सरकार उठाएगी, जिसमें परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान शामिल है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जहां हाथ दे रहा हूं, वही भ्रष्टाचार है : शुभेंदु अधिकारी
उन्होंने कहा, “हमने पहले भी इसी स्थान पर कहा था कि मैं नहीं, हम हैं। जनता की उम्मीदें बहुत बड़ी हैं, इसलिए एकजुट होकर काम करना होगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News