Please wait
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic

परिवर्तन यात्रा को व्यापक जनसमर्थन, राज्य में बदलाव का माहौल : भाजपा

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी होनी चाहिए

12 Mar 2026

परिवर्तन यात्रा को व्यापक जनसमर्थन, राज्य में बदलाव का माहौल : भाजपा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा को लेकर पार्टी ने दावा किया है कि राज्यभर में इसे व्यापक जनसमर्थन मिला है और इससे राज्य में राजनीतिक बदलाव का माहौल बना है। गुरुवार को साल्टलेक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बातें कही गईं।
पत्रकार वार्ता में भाजपा की प्रदेश सह-उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती देवश्री चौधरी तथा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता देवजीत सरकार उपस्थित थे।
पत्रकार वार्ता की शुरुआत में देवजीत सरकार ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में सीधे तौर पर लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि करीब ढाई करोड़ लोग विभिन्न माध्यमों से परोक्ष रूप से इससे जुड़े। उन्होंने दावा किया कि पहाड़ से लेकर सागर तक राज्य के लगभग हर प्रखंड और गांव में इस यात्रा की पहुंच रही।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा से यह संकेत मिला है कि राज्य की जनता वर्तमान शासन में बदलाव चाहती है और विकल्प के रूप में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उनके अनुसार, तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों का आक्रोश आगामी चुनाव में दिखाई देगा।
इसके बाद देवश्री चौधरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को मिले समर्थन से तृणमूल कांग्रेस असहज हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी होनी चाहिए।
उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति आक्रामक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई कथित टिप्पणियों से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और आदिवासी समाज में भी नाराजगी देखी जा रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में केंद्रीय जांच एजेंसियों के कार्यों में बाधाएं डाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप के कारण एजेंसियों को अपनी जिम्मेदारियां निभाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कई चुनावों में राजनीतिक हिंसा के आरोप लगे हैं और इन अनुभवों के आधार पर आगामी चुनावों में स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग के लिए बड़ी चुनौती होगी।
पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने रसोई गैस की आपूर्ति की स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है और केंद्र सरकार स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कृत्रिम संकट पैदा करने की भी कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विभिन्न संकटों के समय प्रभावी कदम उठाए हैं और वर्तमान परिस्थिति में भी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से राज्य की जनता से जो समर्थन मिला है, वह भाजपा के लिए बड़ी ताकत बनेगा और राज्य के विकास तथा लोकतंत्र की मजबूती के लक्ष्य के साथ पार्टी अपना अभियान जारी रखेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


परिवर्तन यात्रा को व्यापक जनसमर्थन : भाजपा
उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी होनी चाहिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News