Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बुंडेसलीगा से 29 साल बाद बाहर हुआ वोल्फ्सबर्ग, पैडरबोर्न ने अतिरिक्त समय में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

जर्मन फुटबॉल क्लब वोल्फ्सबर्ग 29 वर्षों बाद बुंडेसलीगा से बाहर हो गया। सोमवार को खेले गए रेलिगेशन प्लेऑफ के दूसरे चरण में पैडरबोर्न ने अतिरिक्त समय में 2-1 से जीत दर्ज कर शीर्ष लीग में जगह बना ली।

26 May 2026

बुंडेसलीगा से 29 साल बाद बाहर हुआ वोल्फ्सबर्ग, पैडरबोर्न ने अतिरिक्त समय में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

पैडरबोर्न। जर्मन फुटबॉल क्लब वोल्फ्सबर्ग 29 वर्षों बाद बुंडेसलीगा से बाहर हो गया। सोमवार को खेले गए रेलिगेशन प्लेऑफ के दूसरे चरण में पैडरबोर्न ने अतिरिक्त समय में 2-1 से जीत दर्ज कर शीर्ष लीग में जगह बना ली।

दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था। दूसरे चरण में वोल्फ्सबर्ग ने तीसरे मिनट में डेजनान पेजचिनोविच के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी, लेकिन पैडरबोर्न ने पहले हाफ खत्म होने से सात मिनट पहले फिलिप बिलबिजा के गोल से बराबरी कर ली।

मुकाबले में वोल्फ्सबर्ग की मुश्किलें तब बढ़ गईं जब जोआकिम मेहले को शुरुआती गोल के केवल 11 मिनट बाद रेड कार्ड दिखाया गया। उन्हें तीन मिनट के भीतर दो पीले कार्ड मिले और टीम को लगभग पूरा मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

इसके बाद पैडरबोर्न ने लगातार आक्रमण किए, लेकिन वोल्फ्सबर्ग के गोलकीपर कामिल ग्राबारा ने कई शानदार बचाव कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहने के बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा।

अतिरिक्त समय के 10वें मिनट में लॉरिन कुर्डा ने शानदार वॉली गोल दागकर पैडरबोर्न को निर्णायक बढ़त दिलाई। यही गोल टीम की ऐतिहासिक जीत का कारण बना और पैडरबोर्न ने तीसरी बार बुंडेसलीगा में प्रवेश किया।

वोल्फ्सबर्ग 1997 में पहली बार बुंडेसलीगा में पहुंचा था और तब से लगातार शीर्ष लीग का हिस्सा रहा। क्लब ने 2009 में बुंडेसलीगा खिताब और 2015 में जर्मन कप जीता था।

वहीं पैडरबोर्न की इससे पहले बुंडेसलीगा में दो बार एंट्री हुई थी, लेकिन दोनों मौकों पर टीम अगले ही सत्र में बाहर हो गई थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बुंडेसलीगा से 29 साल बाद बाहर हुआ वोल्फ्सबर्ग, पैडरबोर्न ने
जर्मन फुटबॉल क्लब वोल्फ्सबर्ग 29 वर्षों बाद बुंडेसलीगा से बाहर हो गया। सोमवार को खेले गए रेलिगेशन प्लेऑफ के दूसरे चरण में पैडरबोर्न ने अतिरिक्त समय में 2-1 से ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News