Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

बैग में हथियार और कारतूस लेकर जा रही महिला गिरफ्तार

अशोकनगर में सीआईडी की कार्रवाई, मुंगेर कनेक्शन का शक

19 Jul 2026

बैग में हथियार और कारतूस लेकर जा रही महिला गिरफ्तार

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में रविवार सुबह हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। सीआईडी की विशेष टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मुस्तैदी दिखाते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से भारी मात्रा में अत्याधुनिक आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार महिला की पहचान पूजा विश्वास के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हाबड़ा इलाके में एक किराए के मकान में रह रही थी। सीआईडी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह आरोपी महिला एक मैजिक वैन में सवार होकर नैहाटी रोड के रास्ते अशोकनगर होते हुए हाबड़ा की तरफ जा रही थी। पहले से ही मुस्तैद सीआईडी की टीम ने अशोकनगर थाना पुलिस को साथ लेकर 8 नंबर मोड़ पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वैन को रोक लिया। महिला की तलाशी लेने पर उसके बैग से लगभग 200 राउंड जिंदा कारतूस, 12 मैगजीन, आग्नेयास्त्र, 12 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और बिहार के जमालपुर जाने का एक कन्फर्म ट्रेन टिकट बरामद हुआ।
इस भारी बरामदगी के बाद जांचकर्ताओं को इस मामले में सीधे बिहार के मुंगेर का कनेक्शन होने का पुख्ता संदेह है। शुरुआती जांच में सीआईडी को आशंका है कि पूजा विश्वास इन हथियारों की खेप को बिहार से तस्करी कर बंगाल लाई थी और उसका इरादा इसे हाबड़ा व आसपास के इलाकों में किसी बड़े आपराधिक गिरोह को सप्लाई करने या बेचने का था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पूजा विश्वास का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और इससे पहले भी उसके खिलाफ दत्तपुकुर थाने में हथियार तस्करी का मामला दर्ज हो चुका है, जिसमें उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
जांच एजेंसियों का अनुमान है कि वह बिहार से ट्रेन के जरिए नैहाटी स्टेशन पर उतरी थी और वहां से सड़क मार्ग के जरिए हाबड़ा भागने की फिराक में थी, लेकिन सफल होने से पहले ही धर दबोची गई। सीआईडी बरामद हथियारों और कारतूसों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है। साथ ही, आरोपी महिला को बारासात अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी ताकि गहन पूछताछ के जरिए इस अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट के मुख्य सरगना और इसके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बैग में हथियार और कारतूस लेकर जा रही महिला गिरफ्तार
अशोकनगर में सीआईडी की कार्रवाई, मुंगेर कनेक्शन का शक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News