Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महिला को इंजेक्शन देकर अचेत कर दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी

इसके बाद सोमवार देर रात डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। उससे लगातार पूछताछ जारी है

29 Oct 2024

महिला को इंजेक्शन देकर अचेत कर दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी

कोलकाता। उत्तर 24 परगना के हासनाबाद में एक डॉक्टर द्वारा अपनी महिला मरीज को इंजेक्शन देकर अचेत कर दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की पुलिस हिरासत ली है।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, पीड़ित महिला स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए गई थीं। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन देकर अचेत किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद, आरोपित ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उसे तस्वीरें दिखाकर कई बार उसका शोषण किया और उससे चार लाख रुपये भी ऐंठे।
महिला का पति नौकरी के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहता है। काफी समय तक अत्याचार सहने के बाद महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति के लौटने पर दोनों ने हासनाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सोमवार देर रात डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। उससे लगातार पूछताछ जारी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला को इंजेक्शन देकर अचेत कर दुष्कर्म
इसके बाद सोमवार देर रात डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। उससे लगातार पूछताछ जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News