Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

विधानसभा चुनाव से पहले केशियाड़ी में महिला केंद्रीय बल की गश्त

प्रशासन का मानना है कि इस रूट मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखना तथा मतदाताओं के मन से भय दूर करना है

13 Mar 2026

विधानसभा चुनाव से पहले केशियाड़ी में महिला केंद्रीय बल की गश्त

मेदिनीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के उद्देश्य से केशियाड़ी क्षेत्र में महिला केंद्रीय बल ने रूट मार्च किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही लगभग 70 सदस्यीय महिला केंद्रीय बल की टीम केशियाड़ी पहुंची थी। अल्फा 233 बटालियन की इस विशेष टीम का केशियाड़ी थाने की ओर से स्वागत किया गया।
सूत्रों के अनुसार, रविवार से ही महिला जवान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने केशियाड़ी के विभिन्न इलाके में कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय बल की इस टीम के रहने की व्यवस्था केशियाड़ी के नछीपुर आदिवासी हाई स्कूल में की गई है। स्कूल के कम्युनिटी कक्ष में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विधानसभा चुनाव से पहले केशियाड़ी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए महिला केंद्रीय बल ने पुलिस के सहयोग से रूट मार्च शुरू किया है। इस दौरान जवान विभिन्न बूथों का निरीक्षण करने के साथ-साथ मतदाताओं से भी संवाद किया।
स्थानीय शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ भी उनका जनसंपर्क देखा गया। प्रशासन का मानना है कि इस रूट मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखना तथा मतदाताओं के मन से भय दूर करना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव से पहले केशियाड़ी में महिला केंद्रीय बल की गश्त
प्रशासन का मानना है कि इस रूट मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखना तथा मतदाताओं के मन से भय दूर करना है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News