Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

‘टटीरी’ विवाद पर महिला आयोग का बादशाह को सख्त संदेश, बोले- हरियाणा की बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा

गाने के कुछ बोलों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है और आरोप लगाया है कि इसमें महिलाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस विवाद के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी सख्त रुख अपनाया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

08 Mar 2026

‘टटीरी’ विवाद पर महिला आयोग का बादशाह को सख्त संदेश, बोले- हरियाणा की बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा

 रैपर और सिंगर बादशाह अपने नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गाने के कुछ बोलों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है और आरोप लगाया है कि इसमें महिलाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस विवाद के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी सख्त रुख अपनाया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया से बातचीत में रेणु भाटिया ने कहा कि गाने में इस्तेमाल की गई भाषा महिलाओं का अपमान करती है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बादशाह ने जो किया है वह माफी के लायक नहीं है। हरियाणा की बेटियों का इस तरह अपमान करना और उनके खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग ने सिंगर को 13 मार्च को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। अगर वह पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरी बोली, मेरा खान-पान और मेरी पहचान हरियाणा से ही जुड़ी है। मेरा कभी ऐसा कोई इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा की किसी महिला या बच्चे के बारे में गलत बात कहूं। उम्मीद है लोग मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर देंगे।

इस विवाद के बीच बादशाह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से सिंगर को नोटिस भेजकर जांच में सहयोग करने और अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

दरअसल ‘टटीरी’ गाने के कुछ बोल और वीडियो में दिखाए गए दृश्यों को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के शब्द महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। इसी कारण कई सामाजिक संगठनों और लोगों ने महिला आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि इस विवाद में आगे क्या फैसला सामने आता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘टटीरी’ विवाद पर महिला आयोग का बादशाह को सख्त संदेश, बोले- ह
गाने के कुछ बोलों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है और आरोप लगाया है कि इसमें महिलाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस विवाद के बाद हरियाणा राज्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News