Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश

शनिवार को होने वाले फाइनल में ब्राजील का मुकाबला कोलंबिया से होगा। यह 2022 के फाइनल की पुनरावृत्ति होगी, जिसमें ब्राजील ने जीत दर्ज कर अपना आठवां खिताब हासिल किया था।

30 Jul 2025

महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश

क्विटो। कोपा अमेरिका महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सेमीफाइनल में ब्राजील ने मंगलवार को उरुग्वे को 5-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही ब्राजील ने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। मैच में ब्राजील की ओर से अमांडा गुटिरेस ने दो गोल दागे और शानदार प्रदर्शन किया।

शनिवार को होने वाले फाइनल में ब्राजील का मुकाबला कोलंबिया से होगा। यह 2022 के फाइनल की पुनरावृत्ति होगी, जिसमें ब्राजील ने जीत दर्ज कर अपना आठवां खिताब हासिल किया था।

24 वर्षीय गुटिरेस ने कहा, “हम बहुत खुश हैं, यह मेरा पहला फाइनल है। यह हमारे कोच के साथ की गई कड़ी मेहनत का नतीजा है। कोलंबिया एक मजबूत टीम है, लेकिन हम ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।”

गुटिरेस ने मैच की शुरुआत में 11वें मिनट में मार्ता की शानदार क्रॉस पर हेडर के जरिए पहला गोल किया। दो मिनट बाद ही जिओ गारबेलिनी ने ढीली पड़ी गेंद को नेट में डालते हुए ब्राजील की बढ़त 2-0 कर दी।

उरुग्वे की ओर से बेलन एक्विनो का एक शॉट क्रॉसबार से टकराया और गोल में तब्दील नहीं हो सका। इसके बाद 27वें मिनट में मार्ता ने पेनल्टी के जरिए टूर्नामेंट का अपना पहला गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।

उरुग्वे को 51वें मिनट में ब्राजील की खिलाड़ी ईसा हास के आत्मघाती गोल से थोड़ी राहत मिली, लेकिन 65वें मिनट में गुटिरेस ने फ्री किक पर शानदार गोल कर ब्राजील की बढ़त फिर से तीन गोल की कर दी।

मैच के अंतिम क्षणों में सब्स्टीट्यूट डुडिन्हा ने 86वें मिनट में गोल कर स्कोर 5-1 किया और ब्राजील की जीत की कहानी को मुकम्मल कर दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा,
शनिवार को होने वाले फाइनल में ब्राजील का मुकाबला कोलंबिया से होगा। यह 2022 के फाइनल की पुनरावृत्ति होगी, जिसमें ब्राजील ने जीत दर्ज कर अपना आठवां खिताब हासिल कि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News