Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

महिला त्रिकोणीय टी20 सीरीज: आयरलैंड ने पहली बार वेस्टइंडीज को हराया

आयरलैंड महिला टीम ने त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में इतिहास रचते हुए सोमवार देर रात वेस्टइंडीज को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति से 1 रन से हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आयरलैंड ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी मजबूत कर लिया।

02 Jun 2026

महिला त्रिकोणीय टी20 सीरीज: आयरलैंड ने पहली बार वेस्टइंडीज को हराया

डबलिन। आयरलैंड महिला टीम ने त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में इतिहास रचते हुए सोमवार देर रात वेस्टइंडीज को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति से 1 रन से हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आयरलैंड ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी मजबूत कर लिया।

मैच की नायिका कप्तान ओरला प्रेंडरगास्ट रहीं, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने दो विकेट झटके और फिर नाबाद 71 रन की मैच विजयी पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। एवा कैनिंग ने पावरप्ले में दो विकेट लेकर कैरेबियाई टीम को शुरुआती झटके दिए। पांच ओवर के भीतर शीर्ष क्रम के बल्लेबाज पवेलियन लौट गए और टीम दबाव में आ गई।

स्थिति तब और खराब हो गई जब स्टेफानी टेलर रन आउट होने के बाद चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर केवल 53/4 था और टीम को बड़े स्कोर के लिए मजबूत साझेदारी की जरूरत थी।

इसके बाद जैनिलिया ग्लासगो और शेमेन कैंपबेल ने पारी संभाली। दोनों ने महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। कैंपबेल के आउट होने के बाद प्रेंडरगास्ट ने डेथ ओवरों में दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। निचले क्रम के बल्लेबाजों के कुछ उपयोगी चौकों की बदौलत वेस्टइंडीज 20 ओवर में 141/8 तक पहुंचने में सफल रहा।

142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत भी खराब रही। शॉनिशा हेक्टर ने पारी की पहली चार गेंदों में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

इसके बाद कप्तान प्रेंडरगास्ट ने मोर्चा संभाला। अपने 24वें जन्मदिन पर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौकों की झड़ी लगा दी। हालांकि वेस्टइंडीज ने बीच में लगातार तीन विकेट लेकर आयरलैंड को 65/5 के स्कोर पर मुश्किल में डाल दिया।

लेकिन प्रेंडरगास्ट एक छोर पर डटी रहीं और तेजी से रन बनाती रहीं। 14 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 95/5 था, जिसमें अकेले प्रेंडरगास्ट के 71 रन शामिल थे। उस समय डीएलएस गणना के अनुसार आयरलैंड जीत से सिर्फ तीन रन पीछे था।

इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। अंपायरों ने एक और गेंद फेंकने का फैसला किया और उस गेंद पर लुईस लिटिल ने किनारा लेकर चौका बटोर लिया। इसके बाद बारिश तेज हो गई और खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा। खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और डीएलएस नियम के तहत आयरलैंड को 1 रन से विजेता घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वेस्टइंडीज महिला: 141/8 (20 ओवर)

जैनिलिया ग्लासगो 36, शेमेन कैंपबेल 31

ओरला प्रेंडरगास्ट 2/26, एवा कैनिंग 2/11

आयरलैंड महिला: 99/5 (14.1 ओवर)

ओरला प्रेंडरगास्ट 71*

शॉनिशा हेक्टर 2/21

परिणाम: आयरलैंड महिला टीम 1 रन से विजयी (डीएलएस पद्धति)।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला त्रिकोणीय टी20 सीरीज: आयरलैंड ने पहली बार वेस्टइंडीज क
आयरलैंड महिला टीम ने त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में इतिहास रचते हुए सोमवार देर रात वेस्टइंडीज को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति से 1 रन से हराकर टी20 अंतरराष्ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News