Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

महिला टी-20 विश्व कप ने हासिल की रिकॉर्डतोड़ सफलता, लक्ष्य पूरी तरह हासिल : जय शाह

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने बताया कि महिला टी-20 विश्व कप 2026 ने रिकॉर्डतोड़ सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि 2026 विश्वकप को अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्व कप बनाने का लक्ष्य पूरी तरह हासिल हुआ है। रिकॉर्ड दर्शक उपस्थिति और डिजिटल व्यूअरशिप इसकी सफलता का प्रमाण हैं।

05 Jul 2026

महिला टी-20 विश्व कप ने हासिल की रिकॉर्डतोड़ सफलता, लक्ष्य पूरी तरह हासिल : जय शाह

लंदन (इंग्लैंड)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने बताया कि महिला टी-20 विश्व कप 2026 ने रिकॉर्डतोड़ सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि 2026 विश्वकप को अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्व कप बनाने का लक्ष्य पूरी तरह हासिल हुआ है। रिकॉर्ड दर्शक उपस्थिति और डिजिटल व्यूअरशिप इसकी सफलता का प्रमाण हैं।

जय शाह ने रविवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि हमारा लक्ष्य था कि यह अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्व कप हो। रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति और दुनिया भर में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ी दर्शक संख्या के साथ, हमने इसे हासिल कर लिया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को शुभकामनाएं, जो लॉर्ड्स में फाइनल में निश्चित रूप से एक शानदार मुकाबला पेश करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच महिला टी-20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय अनुसार रात आठ बजे से होगी। ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 विश्व कप की सबसे सफल टीम है। उसने 6 बार खिताब हासिल किया है जबकि, इंग्लैंड की टीम एक बार चैंपियन रही है। टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्टेलिया और इंग्लैंड की यह चौथी भिड़ंत होगी। इससे पहले तीनों ही बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला टी-20 विश्व कप ने हासिल की रिकॉर्डतोड़ सफलता, लक्ष्य प
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने बताया कि महिला टी-20 विश्व कप 2026 ने रिकॉर्डतोड़ सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि 2026 विश्वकप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News