Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

महिला विश्वकप 2025 : न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, मंधाना-प्रतिका की पारियों ने लूटी महफिल

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 49 ओवरों में 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए, जबकि प्रतिका रावल ने 134 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 122 रन का शानदार योगदान दिया।

24 Oct 2025

महिला विश्वकप 2025 : न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, मंधाना-प्रतिका की पारियों ने लूटी महफिल

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में डीएलएस पद्धति के तहत विरोधी टीम को 53 रनों से हराया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 49 ओवरों में 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए, जबकि प्रतिका रावल ने 134 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 122 रन का शानदार योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की भारी साझेदारी कर टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाया।

जवाब में न्यूजीलैंड को निर्धारित 44 ओवरों में 325 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। टीम 271 रन ही बना पाई। ब्रूक हॉलिडे ने 81 रन और इसाबेल गेज ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि स्नेह राणा, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और प्रतिका रावल ने एक-एक सफलता हासिल की।

इस जीत के साथ भारत ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया और मंधाना-प्रतिका की शानदार पारियों ने भारतीय दर्शकों का मन मोह लिया। कप्तान और टीम के प्रदर्शन ने एक बार फिर टीम इंडिया की बढ़ती ताकत और विश्व कप में उनकी मजबूत दावेदारी को प्रदर्शित किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला विश्वकप 2025 : न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने सेमीफाइनल म
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 49 ओवरों में 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News