Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

चिंगरीघाटा मेट्रो  का काम पकड़ेगा गति

14 नवंबर से शुरु होगा ट्राफिक ब्लॉक

15 Sep 2025

चिंगरीघाटा मेट्रो  का काम पकड़ेगा गति

कोलकाता। कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन (कवि सुभाष से एयरपोर्ट तक) का काम, जो लंबे समय से चिंगरिघाटा इलाके में अटका था, अब गति पकड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार, कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश  पर मेट्रो भवन में करीब पांच घंटे चली कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन (कवि सुभाष से एयरपोर्ट तक) का काम, जो चिंगरिघाटा इलाके में लंबे समय से अटका था, अब फिर से शुरू होने की संभावना है। 
हाईकोर्ट के निर्देश पर मेट्रो भवन में लगभग पांच घंटे चली बैठक के बाद इस काम को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक में कोलकाता नगर निगम, राज्य प्रशासन, कोलकाता पुलिस, विधाननगर पुलिस आयुक्तालय और रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अधिकारी मौजूद थे। इनमें राज्य परिवहन विभाग के निदेशक दीपंकर मंडल, पुलिस के डिप्टी कमिश्नर  प्रसेनजीत सोम, केएमसी रोड्स विभाग के डीजी सुकांत दास, केएमडीए रोड एंड ब्रिज विभाग के चीफ इंजीनियर संदीपन चक्रवर्ती, स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी की निदेशक जॉली चौधरी, कोलकाता मेट्रो रेल के सहायक कैनल मैनेजर सुमित सरकार, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर अनुज मित्तल, आरवीएनएल के ईडी अमित टंडन, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार और अन्य अधिकारी शामिल थे। निर्णय लिया गया कि नवंबर के मध्य से चिंगरिघाटा मोड़ पर काम शुरू होगा। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक केवल शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लिया जाएगा। आरवीएनएल 14, 15, 16 नवंबर और उसके बाद 21, 22, 23 नवंबर को काम करेगी। न्यू गडिय़ा-एयरपोर्ट मेट्रो परियोजना का लगभग सारा काम पूरा हो चुका है। केवल 366 मीटर का हिस्सा चिंगरिघाटा में अटका हुआ है। पुलिस की मंजूरी न मिलने से फरवरी से काम रुका हुआ है। नतीजतन न्यू गडिय़ा से बेलघाटा तक मेट्रो सेवा शुरू तो हो गई है, लेकिन एयरपोर्ट तक सेवा चालू नहीं हो पाई है। रेल विकास निगम लिमिटेड  की ओर से बताया गया है कि इस रूट पर केवल तीन पिलर का काम अधूरा है। इसके लिए सप्ताह के अंत में तीन दिनों तक शाम से रात तक लगभग 12 घंटे का काम करना होगा। इस दौरान चिंगरिघाटा इलाके में यातायात नियंत्रित करना आवश्यक होगा। हालांकि इस काम के लिए राज्य सरकार की ओर से अब तक अनुमति नहीं दी गई है। 
इस मुद्दे पर कोलकाता हाईकोर्ट की जस्टिस स्मिता दास दे और जस्टिस सुजॉय पाल की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। स्थिति का समाधान निकालने के लिए हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को एक साथ बैठक करने की सलाह दी। इसके बाद ही अदालत के निर्देश के अनुसार बैठक की तारीख और स्थान तय कर सभी को सूचित किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चिंगरीघाटा मेट्रो  का काम पकड़ेगा गति
14 नवंबर से शुरु होगा ट्राफिक ब्लॉक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News