Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डब्ल्यूपीएसी 2025 : पोलैंड की लंबी कूद खिलाड़ी करोलिना को मिला कांस्य पदक

पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में पोलिश एथलीट से पीछे रहने वाली ब्राजील की जिलेइडे कैसियानो दा सिल्वा और तुक्रिये की फातमा दामला अल्टिन ने गति, लय और उड़ान के साथ 5.88 मीटर और 5.72 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण और रजत पदक जीता।

05 Oct 2025

डब्ल्यूपीएसी 2025 : पोलैंड की लंबी कूद खिलाड़ी करोलिना को मिला कांस्य पदक

नई दिल्ली। यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स (डब्ल्यूपीएसी) 2025 में रविवार को महिलाओं की लंबी कूद टी20 स्पर्धामें पोलैंड की करोलिना कुचार्जिक-उरबांस्का को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। दिग्गज करोलिना का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5.55 मीटर रहा। पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में पोलिश एथलीट से पीछे रहने वाली ब्राजील की जिलेइडे कैसियानो दा सिल्वा और तुक्रिये की फातमा दामला अल्टिन ने गति, लय और उड़ान के साथ 5.88 मीटर और 5.72 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण और रजत पदक जीता।

2011 में पदार्पण के बाद से करोलिना कुचार्जिक-उरबांस्का की किसी वैश्विक प्रतियोगिता में यह केवल तीसरी हार थी। उन्होंने चार विश्व चैंपियनशिप और तीन पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। हालांकि, उन्होंने कई बार 6 मीटर की छलांग लगाई है, लेकिन टखने की चोट के कारण उन्हें कांस्य पदक के लिए इस सीजन की सर्वश्रेष्ठ छलांग से ही संतोष करना पड़ा।

करोलिना ने कहा कि कांस्य पदक उन्हें स्वर्ण पदक जैसा लगा, क्योंकि वह अपने टखने की चोट से जूझ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह पसंद आया कि कैसे उन्होंने अपरिचित गर्मी और उमस में प्रतिस्पर्धा करने के बावजूद पोडियम पर बने रहने के लिए अंत तक संघर्ष किया। उन्होंने कहा, "आज मुझे बहुत मजा आया। मैंने पोडियम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की।"

अपील जूरी ने फैसला पलट

इस बीच रविवार सुबह अपील जूरी ने पहले के एक फैसले को पलट दिया और ब्राजीलियाई खिलाड़ी के चार अंक बहाल कर दिए। पॉलिनो डॉस सैंटोस थियागो ने पुरुषों की शॉट पुट एफ57 स्पर्धा के फाइनल में 14.82 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता और भारत के सोमन राणा को कांस्य पदक मिला। फिनलैंड के तीजो कोप्पिका को पोडियम से बाहर कर दिया।

भारत के पदकों की संख्या 18 बनी हुई है, लेकिन अब उसके पास प्रत्येक रंग के छह पदक हैं और वह तालिका में सातवें स्थान पर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डब्ल्यूपीएसी 2025 : पोलैंड की लंबी कूद खिलाड़ी करोलिना को मि
पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में पोलिश एथलीट से पीछे रहने वाली ब्राजील की जिलेइडे कैसियानो दा सिल्वा और तुक्रिये की फातमा दामला अल्टिन ने गति, लय और उड़ान के साथ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News