Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

यादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपित एसएफआई नेता

जादवपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में

18 Sep 2025

यादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपित एसएफआई नेता

जादवपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में है। विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के आर्ट्स यूनिट के सह-सचिव सौमिक मंडल पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह शिकायत सीधे संगठन में दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएफआई की यादवपुर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय समिति ने बुधवार देर रात प्रेस बयान जारी कर सौमिक को फिलहाल संगठन के सभी कार्यों से अलग करने का फैसला लिया। समिति के इस कदम को संबंधित हलकों में आरोप की प्राथमिक स्वीकार्यता माना जा रहा है।

इसी बीच विश्वविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर वामपंथी और अतिवामपंथी संगठनों के विरोध पर तृणमूल छात्र परिषद ने तीखा हमला बोला है। संगठन के नेता सुदीप राहा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि गांव, कस्बे और शहरों से सपने लेकर पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की अकाल मृत्यु हो रही है और सबूत मिटाने की नीयत से कुछ लोग सीसीटीवी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस दुराचार को और अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सुदीप ने मांग की कि सीसीटीवी का विरोध करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नामित कुलपति को विश्वविद्यालय में नियुक्त किया जाए। उन्होंने राज्यपाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह सनग्लास लगाकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।

दूसरी ओर, छात्रा अनामिका मंडल की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत की जांच में पुलिस ने बुधवार को झील में गोताखोर उतारे। वहां से एक जोड़ी जूते बरामद हुए हैं, जिन्हें परिवार के जरिए पहचान कराया जाएगा कि वे अनामिका के हैं या नहीं। घटना के दिन परिसर और झील किनारे मौजूद कई छात्रों, सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
जादवपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News