Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

यश राज फिल्म्स की 'अल्फा' 10 जुलाई को होगी रिलीज

इस पोस्टर में आलिया भट्ट एक बिल्कुल अलग और बेहद दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे और शरीर पर चोटों तथा कट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जो किसी खतरनाक और खूनखराबे वाली भिड़ंत के बाद की स्थिति का संकेत देते हैं।

09 Mar 2026

यश राज फिल्म्स की 'अल्फा' 10 जुलाई को होगी रिलीज

यश राज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर 'अल्फा' की थिएट्रिकल रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म इस साल 10 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही यश राज फिल्म्स, आलिया भट्ट और शर्वरी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया टीजर पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में आलिया भट्ट एक बिल्कुल अलग और बेहद दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे और शरीर पर चोटों तथा कट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जो किसी खतरनाक और खूनखराबे वाली भिड़ंत के बाद की स्थिति का संकेत देते हैं। पोस्टर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री शर्वरी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी में आलिया और शर्वरी का आमना-सामना बॉबी देओल से होगा, जहां दोनों अभिनेत्रियां एक तीव्र और क्रूर टकराव में नजर आएंगी।

यह फिल्म कई मायनों में खास मानी जा रही है। 'अल्फा' आलिया भट्ट की यश राज फिल्म्स के साथ पहली फिल्म है। साथ ही इसे भारत की पहली महिला-प्रधान पूर्ण एक्शन फिल्मों में से एक बताया जा रहा है, जिसमें आलिया और शर्वरी ऐसे एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी, जैसा बड़े पर्दे पर अभिनेत्रियों के साथ पहले कम ही देखने को मिला है।

फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जिन्होंने इससे पहले यश राज फिल्म्स की चर्चित वेब सीरीज द रेलवे मेन का निर्देशन किया था। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। एक्शन, स्टारकास्ट और बड़े बैनर के साथ 'अल्फा' को साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। दर्शकों को अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यश राज फिल्म्स की 'अल्फा' 10 जुलाई को होगी रिलीज
इस पोस्टर में आलिया भट्ट एक बिल्कुल अलग और बेहद दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे और शरीर पर चोटों तथा कट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जो किसी खतरन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News